..................... अक्षय कुमार की बेल बॉटम की शूटिंग अगस्त से पूरी डिटेल Akshay Kumar Bell bottom shooting in scotland with heavy cost here read all the detail - Hindi Filmibeat

बेल बॉटम' की 45 दिन की शूटिंग, प्राइवेट जैट से जायेंगे अक्षय कुमार, कोरोना में तगड़ा खर्च, DETAILS!

कोरोना महामारी के बीच अक्षय कुमार जल्द ही अपनी थ्रिलर फिल्म बेल बॉटम की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। अक्षय कुमार अपनी पूरी टीम के साथ स्कॅाटलैंड अगस्त में जायेंगे। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वाणी कपूर, लारा दत्ता और हुमा कुरैशी नजर आएंगी। रंजीत तिवारी के निर्देशन में बनी यह थ्रिलर फिल्म 2 अप्रैल 2021 को रिलीज होने वाली है।

इसके लेखक हैं असीम अरोरा और परवेज शेख प्रोड्यूस कर रहे हैं वासु भगनानी, जैकी भगनानी, मोनिषा आडवाणी और निखिल आडवाणी। लॉकडाउन के दौरान ही फिल्म की स्क्रिप्ट फाइनल कर ली गई है। अगस्त से फिल्म की शूटिंग भी शुरु कर दी जाएगी। ताकि इसका काम जल्द निपटाया जा सके।

bell bottom

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अक्षय कुमार की इस शूटिंग पर काफी तगड़ा खर्च होने वाला है। अक्षय प्राइवेट जेट से इसकी शूटिंग के लिए जायेंगे। साथ ही फिल्म का शेड्यूल इस तरह प्लान किया गया है कि शूटिंग को तय समय में खत्म किया जाएगा। किसी भी तरह का ब्रेक नहीं लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X