..................... अक्षय कुमार की आगामी फिल्म बेल बॉटम थिएटर में नहीं होगी रिलीज, 100 करोड़ के फायदे पर ट्रेड की राय Akshay Kumar Bell Bottom release postpone this July trade prediction for 100 crore club profit here read - Hindi Filmibeat

'सूर्यवंशी' के बाद कोरोना ने दिया अक्षय कुमार की 'बेल बॉटम' को करोड़ों का झटका, फैंस के लिए बड़ी खबर!

कोरोना की दूसरी लहर का असर खत्म होने के साथ तीसरी लहर की चेतावनी भी देश के सामने आ चुकी है। लॅाकडाउन और अनलॅाक के बीच कई शहर धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रहे हैं। ऐसे में जाहिर सी बात है कि सिनेमाघर बंद है। जिसका साफ असर उन फिल्म की रिलीज पर पड़ेगा जो कि थिएटर के खुलने का इंतजार कर रही हैं। इस फेहरिस्त में बड़ा नाम शामिल है।

अक्षय कुमार की बेल बॉटम का। कुछ समय पहले ही अक्षय कुमार ने अपनी बहुप्रतिक्षित फिल्म बेल बॅाटम की रिलीज तारीख की घोषणा करते हुए ये बताया था कि ये फिल्म 27 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। महाराष्ट्र में सिनेमाघर खुलने के साथ ये पहली फिल्म होने वाली थी, जो कि रिलीज होती।

Bell Bottom,

लेकिन अब ट्रेड की नई रिपोर्ट के अनुसार फिल्म के सिनेमाघर में रिलीज होने की उम्मीद ना के बराबर हो रही है। याद दिला दें कि सूर्यवंशी के बाद अक्षय की ये दूसरी फिल्म होगी जो कि कोरोना के कारण सिनेमाघर के दरवाजे खुलने की राह देख रही है।कोरोना की तीसरी लहर के आने की सुरक्षा के बीच महाराष्ट्र और बाकी शहरों में सिनेमाघर अभी बंद हैं। ऐसे में सिनेमाघर के खुलने के साथ प्रमोशन और बुकिंग के लिए मेकर्स के पास रिलीज की तारीख से पहले 1 महीने का समय होना चाहिए।

बेलबॅाटम नहीं होगी रिलीज

बेलबॅाटम नहीं होगी रिलीज

ट्रेड रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि मेकर्स के पास सिनेमाघर में प्रमोशन और बुकिंग को लेकर अधिक समय नहीं है। सिनेमाघर के शुरू होना अभी भी मुमकिन नहीं है। ऐसे में मेकर्स जल्द फिल्म की रिलीज को लेकर कोई घोषणा कर सकते हैं।

सिनेमाघर खुला तो होगा बेल बॅाटम को फायदा

सिनेमाघर खुला तो होगा बेल बॅाटम को फायदा

दूसरी तरफ बॅालीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट अनुसार जानकार इस बात की उम्मीद लगा रहे हैं कि सिनेमाघर खुलता है तो बेल बॅाटम की कमाई को काफी फायदा होगा।

तो क्या होगी 100 करोड़ की कमाई

तो क्या होगी 100 करोड़ की कमाई

ट्रेड जानकार अक्षय राठी ने एक वेबसाइट से इस संबंध में कहा है कि देश में सिनेमाघर अगर केवल 50 प्रतिशत दर्शकों के आधार पर भी खुलता है तो बेलबॅाटम की कमाई 100 करोड़ का रास्ता देख सकती है।

ओटीटी पर रिलीज होगी बेलबॅाटम

ओटीटी पर रिलीज होगी बेलबॅाटम

मीडिया रिपोर्ट में ये भी सामने आ रहा है कि अमेजन प्राइम वीडियो के साथ बेलबॅाटम रिलीज हो सकती है। मेकर्स को इसके लिए 30 करोड़ का प्रस्ताव दिया गया है। सिनेमाघर की रिलीज के साथ ओटीटी रिलीज पर भी मेकर्स का पूरा फोकस है।

पहले 2 अप्रैल 2021 को रिलीज होने वाली थी

पहले 2 अप्रैल 2021 को रिलीज होने वाली थी

मेकर्स इस वक्त इसी प्लानिंग में जुटे हुए हैं कि बेल बॅाटम की रिलीज को लेकर कमाई के साथ बड़े स्तर पर क्या किया जा सकता है। पहले ये फिल्म 2 अप्रैल 2021 को रिलीज होने वाली थी।

बेल बॅाटम की रिलीज का क्या होगा?

बेल बॅाटम की रिलीज का क्या होगा?

ट्रेड जानकार और फिल्म समीक्षक सुमित कडेल ने ये साफ कहा है कि मेकर्स जल्द बेल बॅाटम की रिलीज को लेकर कोई घोषणा करेंगे। इसे इसी महीने की 27 तारीख को रिलीज कर पाना मुश्किल है।

बेल बॅाटम एक स्पाई थ्रिलर

बेल बॅाटम एक स्पाई थ्रिलर

गौरतलब है कि बेल बॅाटम एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है। इसका निर्देशन रंजीत तिवारी ने किया है। वाणी कपूर, लारा दत्ता और हुमा कुरैशी के साथ अक्षय कुमार अहम भूमिका में नजर आयेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X