वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में रिलीज होगी अक्षय कुमार की फिल्म 'बेल बॉटम'- रिलीज डेट का किया ऐलान
देश भर के कई राज्यों से लॉकडाउन हट चुका है और धीरे धीरे बाजार और सिनेमाघर भी खुल रहे हैं। ऐसे में फैंस को सरप्राइज देते हुए अक्षय कुमार ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बेल बॉटम' की रिलीज डेट का ऐलान किया है। रंजीत तिवारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 27 जुलाई 2021 को दुनियाभर में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। लॉकडाउन के बाद, थियेटर्स में रिलीज होने वाली यह पहली फिल्म होगी।
बता दें, लंबे समय से अफवाह चल रही थी कि बेल बॉटम को ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा। लेकिन अब मेकर्स ने सभी अफवाहों को शांत कर दिया है। ना सिर्फ भारत में, बल्कि ओवरसीज में भी फिल्म थियेटर्स में आने वाली है।

रंजीत तिवारी के निर्देशन में बनी यह एक थ्रिलर फिल्म है। अक्षय कुमार के साथ फिल्म में वाणी कपूर, हुमा कुरैशी, लारा दत्ता और आदिल हुसैन दिखने वाले हैं।
1980 के समय पर आधारित इस फिल्म में अक्षय कुमार रॉ एजेंट की भूमिका अदा कर रहे हैं। फिल्म की कहानी लिखी है असीम अरोरा और परवेज़ शेख ने। फिल्म को वासु भगनानी, जैकी भगनानी, निखिल आडवाणी, मधु भोजवानी प्रोड्यूस कर रहे हैं।
बेल बॉटम 28 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। लेकिन कोरोना की वजह से लगे लॉकडाउन में पोस्टपोन हो गई। अफवाह थी कि निर्माता- निर्देशक अब फिल्म को पोस्टपोन करने की बजाए अब इसे ओटीटी पर लाने की प्लानिंग कर रहे हैं। खैर, ये सभी अफवाहें गलत साबित हुई।
बेल बॉटम एक स्पाई थ्रिलर है। इसकी की कहानी सितंबर 1981 से लेकर अगस्त 1984 में हुई एक के बाद एक हाइजैकिंग पर आधारित है। इस हाइजैकिंग ने पूरे देश को हिला दिया था। इस हाइजैकिंग की जिम्मेदारी आतंकी संगठनों ने ली थी।
बीते साल कोरोना लॉकडाउन के समय ही फिल्म की स्क्रिप्ट फाइनल कर ली गई और फिर लॉकडाउन खत्म होते ही, अगस्त से फिल्म की शूटिंग भी शुरु कर दी गई। अक्षय कुमार समेत पूरी टीम एक चार्टर्ड हवाई जहाज लेकर स्कॉटलैंड पहुंचे थे। जहां उन्होंने बिना किसी व्यवधान फिल्म की शूटिंग पूरी की।


Click it and Unblock the Notifications