साल 2021 में अक्षय कुमार की दो फिल्में- बच्चन पांडे और बेल बॉटम, जानें फाइनल रिलीज डेट

अक्षय कुमार के पास फिलहाल फिल्मों की लाइन लगी है और इसका अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि 2021 के लिए अभी से ही उनकी दो फिल्में लॉक हो चुकी है। आमिर खान के कहने पर अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म 'बच्चन पांडे' की रिलीज को आगे बढ़ा दिया क्योंकि वह 'लाल सिंह चड्ढा' के साथ क्लैश हो रही थी। अब बच्चन पांडे को क्रिसमस 2020 से आगे बढ़ाकर 22 जनवरी 2021 में रिलीज किया जा रहा है।

वहीं, 22 जनवरी को अक्षय कुमार की ही दूसरी फिल्म 'बेल बॉटम' जो रिलीज होने वाली थी, उसे जनवरी 2021 से आगे बढ़ाकर अप्रैल 2021 कर दिया गया है। अक्षय कुमार ने ट्विट कर इसकी जानकारी दी है।

Bell Bottom

अक्षय कुमार ने लिखा- I know there are enough memes out there about me clashing with myself one day but 22nd January, 2021 is not that day😜 #BellBottom will now release on 2nd April, 2021!

'बेल बॉटम' की बात करें तो, यह सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्म है। फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं रंजीत तिवारी।अक्षय कुमार ने कहा कि उनकी फिल्म बेल बॉटम एक जासूस की कहानी है जो कि असली घटनाओं से प्रेरित है।

यहां जानें, अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में-

JUST IN: आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' से नहीं क्लैश होगी अक्षय कुमार की 'बच्चन पांडे'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X