अक्षय कुमार की 'बेल बॉटम' शुक्रवार की वजह मंगलवार को हो रही है रिलीज, यहां जानें क्यों!
कोरोना के घटते मामलों के बीच देशभर में धीरे धीरे लॉकडाउन खोला जा रहा है। हालांकि कई शहरों में अभी भी सिनेमाघरों को बंद रखने का आदेश है। लेकिन इस बीच अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म बेल बॉटम के रिलीज डेट की घोषणा कर दी। फिल्म 27 जुलाई को दुनियाभर में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
यह फैंस के लिए शानदार सरप्राइज रहा, लेकिन साथ ही सभी हैरान भी हैं कि फिल्म को शुक्रवार की जगह मंगलवार को क्यों रिलीज किया जा रहा है? इस तारीख को कोई त्योहार या नेशनल हॉलीडे भी नहीं है। फिर क्यों निर्माताओं ने हफ्ते के बीच का दिन चुना!

बहरहाल, बॉलीवुड हंगामा के रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म से सूत्र ने बताया कि फिल्म 27 को इसीलिए रिलीज हो रही है क्योंकि अक्षय कुमार का लकी नंबर 9 है.. और 27 यानि की 2+7 को जोड़कर 9 होता है।
क्या ये केवल पेड रिव्यू होगा या फुल डे रिलीज होगी? इसपर सूत्र ने बताया है कि अभी तक निर्णय नहीं लिया गया है। लेकिन शायद, मेकर्स पूरे दिन की रिलीज की तलाश में हैं।


Click it and Unblock the Notifications