मुश्किल में फंस सकती है अक्षय कुमार की फिल्म 'बेल बॉटम'- हो सकती है कानूनी कार्रवाई!
अक्षय कुमार बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में हैं, जो साल में तीन से चार फिल्में तक दे जाते हैं। 2019 के अंत तक अक्षय 2020 क्या 2021 की फिल्मों की भी घोषणा कर चुके हैं। 2021 जनवरी में अक्षय कुमार की फिल्म आएगी- जिसका नाम है- बेल बॉटम। फिल्म का पोस्टर भी रिलीज किया गया, साथ ही अक्षय ने यह भी ट्विट किया कि ये फिल्म किसी दक्षिण फिल्म की रीमेक नहीं, बल्कि सच्ची घटनाओं पर आधारित है। फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं रंजीत तिवारी।
लेकिन इसी नाम से कन्नड़ में भी एक फिल्म चुकी है और उस फिल्म के निर्देशक रवि वर्मा को अंदेशा है कि अक्षय कुमार की फिल्म उनकी फिल्म की कॉपी है। वह इस फिल्म पर कॉपीराइट उल्लंघन का कानूनी कार्रवाई भी करने वाले हैं। अब देखना है कि फिल्म के निर्माता इस पर क्या जवाब देते हैं। इस फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे वाशु भगनानी और जैकी भगनानी।


Click it and Unblock the Notifications