अक्षय कुमार की 'बेल बॉटम' को बड़ा झटका, फुल मूवी HD में फ्री डाउनलोड के लिए ऑनलाइन लीक

अक्षय कुमार की एक्शन- थ्रिलर फिल्म बेल बॉटम आज यानि की 19 अगस्त को वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को समीक्षकों और सभी दर्शकों से काफी पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिल रही है। खासकर अक्षय कुमार के फैंस काफी उत्साहित हैं। हालांकि, रिलीज़ होने के कुछ ही मिनटों के भीतर ही, पूरी मूवी मुफ्त डाउनलोड के लिए ऑनलाइन लीक हो गई। फिल्म का लीक होना निर्माताओं के लिए निराशाजनक है।

बेल बॉटम लॉकडाउन के बाद थियेटरों में रिलीज होने वाली सबसे बड़ी फिल्म है। फिल्म सिनेमाघरों में 3डी और 2डी फॉर्मेट में रिलीज हुई है। रंजीत तिवारी के निर्देशन में बनी ये फिल्म एक स्पाई- थ्रिलर है। अक्षय कुमार के साथ फिल्म में वाणी कपूर, हुमा कुरैशी, लारा दत्ता और आदिल हुसैन अहम किरदारों में हैं।

Bell Bottom full movie leaked

Recommended Video

जानिए कैसी लगी Akshay Kumar की BellBottom Review देखिए इस वीडियो मै | FilmiBeat

वहीं, अब फिल्म का लीक होना अफसोस की बात है। इससे पहले भी रिलीज हुई फिल्मों को पाइरेसी झेलना पड़ा था। जाहिर है मेकर्स इससे काफी परेशान हैं।

इस साल रिलीज हुई फिल्म राधे, हंगामा 2, शेरनी, मिमी जैसी सभी फिल्में ऑनलाइन लीक कर दी गई थीं। कुछ रिलीज के चंद मिनटों के भीतर, तो कुछ रिलीज से भी पहले। कृति सैनन की मिमी को तो पाइरेसी की वजह से 6 घंटे पहले रिलीज करना पड़ा था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X