Leak हुई अक्षय कुमार के 'बेल बॉटम' की सुपरहिट कहानी, अपहरण-देशभक्ति के साथ धमाकेदार !
साल 2021 में अक्षय कुमार की फिल्मों की लंबी फेहरिस्त शामिल है। सूर्यवंशी, लक्ष्मी बम के साथ इस वक्त उनकी जिस फिल्म की चर्चा हो रही है वो है बेल बॉटम की। अक्षय कुमार इस समय स्कॉटलैंड में बेल बॉटम की शूटिंग कर रहे हैं। सूर्यवंशी में अक्षय कुमार का काम एटीएस अफसर का है। लक्ष्मी बम में वह किन्नर की भूमिका निभा रहे हैं।
अभी तक बेल बॅाटम को लेकर किसी भी तरह की जानकारी लीक नहीं हुई थी। शूटिंग शुरू होने के साथ बेल बॅाटम की कहानी भी पूरी तरह सामने आ गई है। आपको जानकर हैरानी होगी कि बेलबॅाटम की पूरी कहानी एक संस्पेस स्टोरी पर बेस्ड होगी। लंबे समय बाद अक्षय कुमार इस तरह की भूमिका में दिखाई देंगे।

स्पेशल 26 में जिस तरह अक्षय के किरदार को चालाकी से दिखाया गया। ठीक उसी तरह बेल बॅाटम पहनकर अक्षय अपने किरदार में रस घोलते हुए नजर आयेंगे। अमर उजाला की रिपोर्ट अनुसार बेल बॅाटम की कहानी अगले साल अक्षय कुमार को सुपरहिट देने के लिए पूरी तरह से तैयार है।


Click it and Unblock the Notifications











