बेल बॉटम एक्ट्रेस वाणी कपूर का दर्द- अमीर परिवार से नहीं हूं, माता-पिता से पैसा नहीं लिया

By Filmibeat Desk

अक्षय कुमार और वाणी कपूर की बेल बॉटम रिलीज हो रही है। कोरोना की दूसरी लहर के बीच बेल बॉटम को सिनेमाघर में रिलीज का रास्ता मिल गया है। बेल बॅाटम की रिलीज से पहले वाणी कपूर टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन के साथ वॅार में भी एक खास भूमिका में नजर आयी थीं।

वाणी कपूर का करियर उतार-चढ़ाव भरा रहा है। लेकिन पहली दफा वाणी कपूर ने ये बताया है कि वो भी आर्थिक परेशानी का सामना कर चुकी हैं। वाणी कपूर ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है कि कैसे वो 18 साल की उम्र से लगातार अपना खर्च खुद संभाल रही हैं।

Vaani kapoor

एक अंग्रेजी वेबसाइट से बातचीत में वाणी कपूर ने ये बताया है कि फिल्म इंडस्ट्री में उनका सफर इतना आसान नहीं हैं। बेहद कम उम्र से वाणी कपूर पैसों को लेकर संघर्ष करती हुई आ रही हैं। वाणी कपूर ने ये भी खुलासा किया है कि उन्हें भी पैसों की परेशानी का सामना करना पड़ा है।

18 साल की उम्र से अपना खर्च उठाया- वाणी कपूर

18 साल की उम्र से अपना खर्च उठाया- वाणी कपूर

वाणी कपूर ने अपने बीते दिनों को याद करते हुए कहा कि मैं अपने आप को खुद सपोर्ट करती आ रही हूं। मैंने 18 साल की उम्र से ही अपने माता-पिता से पैसा नहीं लिया है। मैं मॅाडलिंग करती थी। अपना पैसा खुद कमा रही थी। ये मेरे लिए भी नया क्षेत्र रहा है। मैं तब सब चीजों से अनजान थी। आत्मविश्वास भी मुझ में कम था। मुझे इसकी जानकारी नहीं थी कि क्या कर रही हूं। फिर भी खुद को लेकर एक तय सोच रही है मेरी। मेरे पास ये विचार था कि अपने ऊपर मुझे यकीन था, जिसपर मैं अडिग थी।

वाणी कपूर- मैं अमीर परिवार से नहीं आयी हूं

वाणी कपूर- मैं अमीर परिवार से नहीं आयी हूं

वाणी ने बात को आगे बढ़ाते हुए बोला कि यही वजह है कि मैंने एक्टिंग के क्षेत्र में खुद को कम बेचने की कोशिश नहीं की। ये ऐसा रहा है जिसके बारे में मैं अपने शुरुआत के पहले दिन से ही निश्चित थी। मैंने आर्थिक संकट भी देखा है। मैं अमीर परिवार से नहीं थी। मेरे परिवार ने भी काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं। मैं ये गर्व के साथ कह सकती हूं कि मैंने खुद के लिए काम किया वो भी अकेले अपने दम पर।

होटल में भी काम कर चुकी हैं वाणी कपूर

होटल में भी काम कर चुकी हैं वाणी कपूर

बता दें कि करियर के शुरुआती दौर में वाणी कपूर ने होटल में भी काम किया है।इसके साथ ही वाणी कपूर ने मॅाडलिंग भी शुरू कर दी। वाणी कपूर की डेब्यू फिल्म साल 2013 में सुशांत सिंह राजपूत के साथ शुद्ध देसी रोमांस रही है। इससे पहले भी इंटरव्यू में वाणी कपूर ने कहा था कि डेब्यू से पहले मेरे पास रहने के लिए जगह नहीं थी। ना पैसा। ऐसा लग रहा था कि कुछ हासिल नहीं होगा। मैं वापसी के लिए तैयार थी। लेकिन वाईआरएफ ने मेरे ठहरने की व्यव्था की। एहसास हुआ कि वो मेरे काम को लेकर गंभीर थे। मेराऑडिशन कामयाब रहा ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X