..................... अक्षय कुमार ने शुरु की बच्चन पांडे की शूटिंग, शेयर किया फर्स्ट लुक | Akshay Kumar begun shooting for Bachchan Pandey, shared first look - Hindi Filmibeat

अक्षय कुमार ने शुरु की 'बच्चन पांडे' की शूटिंग, शेयर किया अपना जबरदस्त गैंगस्टर First LOOK

अक्षय कुमार ने अपनी आगामी फिल्म 'बच्चन पांडे' से अपना फर्स्ट लुक शेयर किया है, जहां वो गैंगस्टर के लुक में नजर आ रहे हैं। उन्होंने फिल्म से अपना फर्स्ट लुक शेयर करते हुए बताया कि यह साजिद नाडियाडवाला के साथ उनकी दसवीं फिल्म है। फिल्म की शूटिंग 6 जनवरी से जैसरमेर में शुरु हो चुकी है, जो 2 महीने तक नॉन स्टॉप चलेगी।

बच्चन पांडे में अक्षय कुमार के साथ दिखेंगी कृति सैनन, जैकलीन फर्नाडीज़, अरशद वारसी, पंकज त्रिपाठी, प्रतीक बब्बर। फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं फरहाद सामजी। फैंस अक्षय के इस लुक को लेकर काफी उत्साहित हैं।

Bachchan Pandey

अक्षय कुमार ने फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा- New year, old associations...begun shooting for Bachchan Pandey, my 10th film with #SajidNadiadwala, and hopefully many more. Need your best wishes and do tell me your thoughts on the look.

'बच्चन पांडे' 22 जनवरी 2021 को रिलीज होने वाली थी। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो अब इसे सीधे दिसंबर 2021 तक के लिए आगे कर दिया गया है।

इस फिल्म में अक्षय कुमार एक ऐसे गैंगस्टर के किरदार में दिखेंगे, जो एक्टर बनना चाहता है। अरशद वारसी उनके दोस्त बने हैं। वहीं, कृति सैनन एक ऐसी जर्नलिस्ट बनी हैं, जो डाइरेक्टर बनना चाहती है। बता दें, अक्षय कुमार के लिए साल 2021 काफी व्यस्त रहने वाला है। इस साल उनकी 6 फिल्में रिलीज हो सकती है- सूर्यवंशी, अतरंगी रे, बेल बॉटम, बच्चन पांडे, पृथ्वीराज, रक्षाबंधन..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X