अक्षय कुमार ने शुरू की OMG 2 की शूटिंग, निभाएंगे भगवान शिव का किरदार, शेयर किया फर्स्ट लुक

साल 2012 में आई फिल्म ओह माय गॉड (OMG) में भगवान कृष्ण का किरदार निभाने के बाद सुपरस्टार अक्षय कुमार अब फिल्म के सीक्वल OMG 2 में भगवान शिव का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर्स के साथ उन्होंने फिल्म की शूटिंग शुरु करने की जानकारी भी दी है।

फिल्म से अपना फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा- 'कर्ता करे न कर सके शिव करे सो होय ..'
Need your blessings and wishes for #OMG2, our honest and humble attempt to reflect on an important social issue. May the eternal energy of Adiyogi bless us through this journey. हर हर महादेव

akshay-kumar-omg-2-first-look

अक्षय कुमार के साथ फिल्म में पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम दिखेंगे। फिल्म की शूटिंग उज्जैन में शुरु हुई है। इससे पहले मुंबई में फिल्म का एक शेड्यूल पूरा किया जा चुका है।

टीम को उज्जैन शेड्यूल के लिए 13 अक्टूबर को शूटिंग शुरू करनी थी, लेकिन कुछ क्रू सदस्यों के COVID-19 के लिए पॉजिटिव रिजल्ट के बाद इसे पोस्टपोन कर दिया गया था।

ओह माय गॉड 2

ओह माय गॉड 2

ओह माय गॉड 2 अमित राय द्वारा लिखित और निर्देशित है.. और केप ऑफ गुड फिल्म्स, विपुल डी शाह, राजेश बहल और अश्विन वर्दे द्वारा निर्मित है।सूत्रों की मानें तो अक्षय कुमार ने इस फिल्म के लिए 15 दिनों का समय लॉक कर लिया है।

उज्जैन में शूटिंग शुरु

उज्जैन में शूटिंग शुरु

ओह माय गॉड-2 फिल्म की शूटिंग उज्जैन में शुरू हो चुकी है।। शुक्रवार को फिल्म के छोटे-छोटे और महत्वपूर्ण दृश्यों की शूटिंग पुराने शहर, सतीगेट सहित फ्रीगंज टावर पर किया गया। उज्जैन में दत्त अखाड़ा और रामघाट पर भी कुछ सीन फिल्माए गए।

शिक्षा व्यवस्था पर फिल्म

शिक्षा व्यवस्था पर फिल्म

अक्षय कुमार और परेश रावल स्टारर फिल्म 'ओह माय गॉड' एक सोशल ड्रामा थी। जिसके नकली धर्मगुरुओं पर करारा तंज कसा गया था।

वहीं, अब इसके सीक्वल में भारतीय शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाया जाएगा। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार निर्माता, निर्देशक विषय को लेकर कितने बेबाक हो पाते हैं।

उज्जैन और इंदौर में शूटिंग

उज्जैन और इंदौर में शूटिंग

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर और अन्य स्थानों पर फिल्म की 17 दिनों तक शूटिंग का शेड्यूल है। फिल्म की शूटिंग उज्जैन के अलावा इंदौर के विभिन्न लोकेशन पर होगी।

अक्षय कुमार- पंकज त्रिपाठी की दूसरी फिल्म

अक्षय कुमार- पंकज त्रिपाठी की दूसरी फिल्म

'ओह माय गॉड 2' को अश्विन वर्दे और अक्षय कुमार साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।खास बात है कि पंकज त्रिपाठी हाल ही में अक्षय कुमार के साथ बच्चन पांडे में काम कर चुके हैं।

ओह माय गॉड 2, अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की साथ में दूसरी फिल्म होगी। इसमें पंकज त्रिपाठी मुख्य हीरो की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे, जैसे पहले वाली 'ओह माय गॉड' में परेश रावल ने निभाई थी।

ओह माय गॉड

ओह माय गॉड

ओह माय गॉड फिल्म को लोगों ने बहुत पसंद किया था। लगभग 21 करोड़ के बजट पर बनी इस फिल्म ने 80 करोड़ के लगभग का बॉक्स ऑफिस किया था। फिल्म सुपरहिट रही थी।

गुजराती नाटक पर आधारित

गुजराती नाटक पर आधारित

ओह माय गॉड एक गुजराती नाटक पर आधारित है जिसका नाम था कांजी विरूद्ध कांजी (कांजी Vs कांजी)। इसके अलावा, फिल्म एक अंग्रेज़ी फिल्म The Man Who Sued God से भी प्रेरित थी। बाद में इस फिल्म को तेलुगु और कन्नड़ में भी रीमेक किया गया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X