अक्षय कुमार को मिली खतरनाक धमकी, दिया मुंहतोड़ जवाब, 'कुछ गलत किया..पीछे नहीं हटूंगा'
इन दिनों अभिनेता अक्षय कुमार के सितारे कुछ ठीक नहीं चल रहे हैं। यूनिफॉर्म नीलामी विवाद का मामला आए दिन तूल पकड़ता जा रहा है। अक्षय कुमार फिल्म रुस्तम में पहनी अपनी यूनिफॉर्म को चैरिटी के लिए नीलाम कर रहे हैं। इसे लेकर जबरदस्त कॉन्ट्रोवर्सी हो गई है। जहां अक्षय कुमार ट्रोल किए जा रहे हैं, वहीं उन्हें धमकिया भी मिलनी शुरू हो गई हैं। यहां तक कि अक्षय की पत्नी ट्विंकल खन्ना धमकियां भी मिलीं। जिसके बाद उन्होंने इन धमकी देने वाले लोगों पर कानूनी एक्शन लेने की ठानी है।
[Race 3: सलमान के बाद बॉबी देओल का धमाका, ये तस्वीर देखकर चौंक जाएंगे, बर्फीले पानी में शूट]
बीती 1 मई को मीडिया से बात करते हुए अक्षय ने का कि वे विवाद के बावजूद इस फैसले पर अड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि मैंने और मेरी बीवी ने एक काम पूरे दिल से किया है और ये अच्छाई के लिये किया है। ये मेरी फ़िल्म का कॉस्ट्यूम था, जो कि किसी अच्छे कार्य के लिये जा रहा है।' उन्होंने कहा कि 'मुझे नहीं लगता है कि हमने कुछ गलत किया। किसी को अगर बुरा लगे तो कोई बात नहीं। मैं उसके लिए कुछ नहीं कर सकता।'

वहीं इस मामले में काफी दिनों से बवाल जारी है। मालूम होता है कि इसे लेकर अक्षय और ट्विंकल की मुसीबतें बढ़ सकती हैं। वहीं ये पहली बार नहीं है जब अक्षय किसी कॉन्ट्रोवर्सी में फंसे हैं। इससे पहले भी वे ऐसे विवादों में फंस चुके हैं। एक मामले में तो उन्हें जेल भी जाना पड़ गया था। आगे जानें अक्षय कुमार से जुड़ी कुछ बेहद कॉन्ट्रोवर्शियल घटनाएं, जिनके बारे में जानकर चौंक जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications











