..................... रक्षाबंधन के लिए अक्षय कुमार ने बढ़ाया वज़न, देखिए तस्वीरें | Akshay Kumar beefs up for Raksha Bandhan, see new pics - Hindi Filmibeat

रक्षाबंधन के लिए अक्षय कुमार ने बढ़ाया वज़न, देखिए फिल्म से शानदार तस्वीरें

अक्षय कुमार इस समय आनंद एल राय के लिए फिल्म रक्षाबंधन की शूटिंग कर रहे हैं और फिल्म के सेट से अक्षय कुमार की पहली तस्वीर आ चुकी है जहां वो एक टीके और गले में लॉकेट के साथ दिखाई दिए थे। अब सेट से एक और तस्वीर लीक हो चुकी है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

इस तस्वीर में अक्षय कुमार का फिल्म के लिए ट्रांसफॉर्मेशन दिखाई दे रहा है। अक्षय कुमार ने इस फिल्म के लिए वज़न बढ़ाया है और फिल्म में अक्षय कुमार दिल्ली का लड़का वाले अवतार में दिखाई दे रहे हैं।

akshay-kumar-beefs-up-for-raksha-bandhan-see-new-transformation-pics-from-sets

ये तस्वीर ट्विटर पर अक्षय कुमार के फैन्स लगातार शेयर कर रहे हैं। एक इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने बताया कि इस फिल्म के लिए वो आराम से अपनी मां के हाथ का खाना खा सकते हैं। दिलचस्प है कि इससे पहले अक्षय कुमार ने रोहित शेट्टी की सूर्यवंशी के लिए 6 किलो वज़न कम किया था जिससे कि वो ATS के ऑफिसर लग सके हैं।

रक्षाबंधन में अक्षय एक भाई के किरदार में दिखाई देंगे और फिल्म उनका और उनकी चार बहनों के बीच के रिश्ते की कहानी बयान करता है। इससे पहले भी अक्षय कुमार अपने करियर में कई बार भाई के किरदार में दिखाई दे चुके हैं।

सबसे यादगार किरदार

सबसे यादगार किरदार

भाई के रूप में अक्षय कुमार का सबसे यादगार किरदार है फिल्म ब्रदर्स में। इस फिल्म में अक्षय कुमार और एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा एक दूसरे के सौतेेले भाई बने थे। फिल्म में जैकी श्रॉफ उनके पिता की भूमिका में थे और इस किरदार में अक्षय ने सभी का दिल जीता था। ब्रदर्स, धर्मा प्रोडक्शन्स की फिल्म थी जिसे डायरेक्ट किया था करण मल्होत्रा ने।

करियर की शुरूआत

करियर की शुरूआत

अपने करियर की शुरआत के दिनों में अक्षय कुमार ने सैफ अली खान के साथ ये दिल्लगी नाम की फिल्म की थी जहां अक्षय और सैफ भाईयों के किरदार में थे। काफी हद तक ये फिल्म साजन जैसी थी। यहां भी दोनों भाई एक ही लड़की से प्यार कर बैठते हैं। इस लव ट्राएंगल के बीच में फंसी थीं काजोल।

मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी

मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी

फिल्म मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी में अक्षय कुमार मुकेश खन्ना के छोटे भाई बने थे। इस फिल्म में वो अपने भाई की मौत के ज़िम्मेदार लोगों को पकड़ने के कुछ भी करने को तैयार थे। फिल्म में अक्षय कुमार एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में दिखाई दिए थे।

रागेश्वरी के साथ बॉन्डिंग

रागेश्वरी के साथ बॉन्डिंग

मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी में अक्षय कुमार रागेश्वरी के बड़े भाई की भूमिका में दिखाई दिए थे। इस फिल्म में सैफ अली खान, रागेश्वरी के साथ रोमांस करते दिखाई दिए थे जिसके खिलाफ उनके बड़े भाई अक्षय थे।

एक रिश्ता द बॉन्ड ऑफ लव

एक रिश्ता द बॉन्ड ऑफ लव

वैसे तो अक्षय कुमार और जुही चावला ने स्क्रीन पर एक दूसरे के साथ रोमांस किया है लेकिन एक रिश्ता द बॉन्ड ऑफ लव नाम की फिल्म में वो एक भाई बहन के रूप में दिखाई दिए थे। फिल्म के संयुक्त परिवार की कहानी थी जिसके मुखिया थे अमिताभ बच्चन।

हॉलीडे

हॉलीडे

फिल्म Holiday: A Soldier is never off duty में भी अक्षय कुमार एक ऐसे भाई के किरदार में दिखाई दिए थे जिसे देशहित के लिए अपनी बहन को दांव पर लगाना पड़ा था। हालांकि अक्षय एक सैनिक और एक भाई, दोनों की ही ज़िम्मेदारियां बखूबी निभाते हैं।

पैडमैन

पैडमैन

फिल्म पैडमैन में भी अक्षय अपनी बहनों को मासिक धर्म से जुड़ी बातों के बारे में अवगत कराते और उनकी सेहत का ध्यान रखते हुए उन्हें पैड पहनने के लिए प्रेरित और जागरूक करते दिखाई दिए थे। भले ही इसके लिए उन्हें समाज के ताने सुनने पड़े थे।

बहन को की समर्पित

बहन को की समर्पित

अक्षय कुमार ने रक्षाबंधन अपनी बहन अल्का को समर्पित की है। अक्षय का कहना है कि अल्का उनकी पहली दोस्त थी और भाई बहन से ज़्यादा प्यारा कोई रिश्ता नहीं होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X