..................... Akshay Kumar becomes the only Bollywood actor to feature in Forbes’ Highest Paid Celebrities list 2019 - Hindi Filmibeat

Forbes’ List 2019- सबसे ज्यादा फीस लेने वाले सेलिब्रिटी की लिस्ट में शामिल अक्षय कुमार

फोर्ब्स की सबसे ज्यादा फीस लेने वाले सेलिब्रिटीज की लिस्ट 2019 में अक्षय कुमार शामिल हैं। खास बात है कि टॉप 100 की लिस्ट में बॉलीवुड से इकलौते अक्षय ही इस लिस्ट में हैं। उन्होंने कई हॉलीवुड सेलिब्रिटी को भी पछाड़ दिया है। अक्षय कुमार इस लिस्ट में 33वें नंबर पर हैं। जबकि नंबर वन पर हैं टेलर स्विफ्ट (Taylor Swift)..

बॉलीवुड से सलमान खान, आमिर खान जैसे सितारे भी इस लिस्ट से गायब हैं। अक्षय ने 65 मिलियन डॉलर के साथ 33वें स्थान पर जगह बनाई। वे 1 मिलियन डॉलर से आयरन मैन रॉबर्ट डाउनी जूनियर से पीछे रह गए, जिन्होंने 66 मिलियन डॉलर कमाएं। जबकि अक्षय ने हॉलीवुड के बड़े-बड़े सेलेब्स रिहाना, जैकी चैन, ब्रेडली कूपर, स्कारलेट जॉनसन और कई अन्य स्टार्स को पीछे छोड़ दिया है।

Akshay Kumar

इस लिस्ट में टॉप पर 185 मिलियन डॉलर के साथ हॉलीवुड सिंगर टेलर स्विफ्ट रहीं। उनके बाद ब्यूट ब्रांड की ओनर काइली जेनर 170 मिलियन डॉलर के साथ दूसरे नंबर पर रहीं। तीसरे नंबर पर कान्ये वेस्ट, चौथे पर लियोनल मेसी और पांचवें पर Ed Sheeran रहे।

अक्षय कुमार की बात करें तो हर साल 2 से 3 फिल्में करने वाले यह सुपरस्टार 2019 में भी चार फिल्मों के साथ दर्शकों के सामने आ रहे हैं। केसरी के बाद.. अक्षय अब 15 अगस्त को मिशन मंगल में नजर आएंगे। दिवाली पर रिलीज होगी 'हाउसफुल 4', जबकि साल का अंत होगा 'गुड न्यूज़' के धमाके के साथ। कोई शक नहीं कि अक्षय फिलहाल बॉलीवुड निर्माता- निर्देशकों की पहली पसंद हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X