2020 के सबसे महंगे एक्टर बने अक्षय कुमार, 50 मिलियन की कमाई, 50 करोड़ का कोरोना दान
फोर्ब्स मैगज़ीन ने अगस्त में ही एलान किया था कि अक्षय कुमार विश्व के सबसे ज़्यादा कमाने वाले एक्टर्स की सूची में छठवें नंबर पर थे वहीं भारत में उनका स्थान पहला था। अब साल के अंत तक ट्रेड पंडितों के आंकड़ों की मानें तो अक्षय कुमार 2020 में सबसे ज़्यादा कमाने वाले बॉलीवुड एक्टर हैं।

अक्षय कुमार ने 2020 में केवल एक फिल्म की रिलीज़ के साथ लगभग 50 मिलियन की कमाई की है। उनके पास कई ब्रांड्स के अलावा कई सरकारी एड भी हैं और कुल मिलाकर अक्षय कुमार की कमाई, बॉलीवुड एक्टर्स में सबसे ज़्यादा रही। उनके पीछे दूसरे नंबर पर रहे सलमान खान और इसके बाद नंबर आया शाहरूख खान का।
बात करें अक्षय कुमार की तो लगभग 400 करोड़ की कमाई के अलावा अक्षय कुमार ने 25 करोड़ रूपये का दान प्रधानमंत्री के कोरोना राहत कोष को दिया। इसके अलावा वो लगातार लोगों की मदद करते रहे जिसका अनुमान लगभग 50 - 60 करोड़ का होगा।
वहीं कोरोना ने अक्षय कुमार को नए प्रोजेक्ट्स साइन करने से नहीं रोका। जहां एक तरफ उन्होंने साजिद नाडियाडवाला की फिल्म रक्षाबंधन का एलान किया वहीं दूसरी तरफ हाल ही में दशहरा पर राम सेतु का एलान किया।


Click it and Unblock the Notifications

