..................... Akshay Kumar become the villain in Shraddha Kapoor's Stree 3? know what is the truth! - Hindi Filmibeat

Stree 3 में ये सुपरस्टार बनेगा विलेन? स्त्री के इस बयान ने शुरु की चर्चा, क्या है सच्चाई!

akshay kumar stree 3 shraddha kapoor

Stree 3 Villain- राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस जो किया वो काफी चौकाने वाला है। स्त्री 2 ने हॉरर और कॉमेडी के मिश्रण से फैंस खुश हुए थे और लगातार इसकी तारीफ कर रहे थे।

इस फिल्म में अक्षय कुमार की भी विशेष भूमिका थी जिसने पहले ही बता दिया था कि सरकटा आने वाला है। स्त्री 2 में मुख्य किरदार निभाने वाली भूमि राजगोर ने हाल ही में स्त्री 3 को लेकर बात की है और कुछ ऐसा कह डाला है कि लोग खुश हैं और कई तरह की बातें सोच रहे हैं। इस दौरान अभिनेत्री बॉलीवुड हंगामा के साथ बात कर रही थीं।

उन्होने अक्षय कुमार की स्त्री 3 में एंट्री को लेकर कहा, "मैं अभी तक निश्चित नहीं हूं, लेकिन देख रही हूं फिल्म के स्वागत के बाद, मुझे उम्मीद है कि स्त्री 3 आएगी तो मुझे स्वीकार करना होगा, मैं अक्षय कुमार के खिलाफ जाने से थोड़ा डरूंगी - आखिरकार वह एक मार्शल आर्ट विशेषज्ञ हैं!"

विलेन को लेकर चर्चा

इसके बाद अक्षय कुमार के फिल्म स्त्री 3 के विलेन को लेकर चर्चा शुरु हो गई है। हालांकि अक्षय कुमार इस फिल्म में एक विलेन के तौर पर नजर आएंगे या नहीं इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। हालांकि अक्षय कुमार पहले 2.0 में विलेन पक्षीराजन का किरदार निभा चुके हैं। अक्षय कुमार को इस फिल्म के लिए काफी पसंद किया गया था।

वर्कफ्रंट

अक्षय कुमार इस वक्त अपनी कई फिल्मों को लेकर चर्चा में लेकिन उनको सफलता नहीं मिल रही है। वो काफी समय से एक हिट की तलाश में हैं। हाल ही में उनकी कुछ दमदार फिल्म सुपरफ्लॉप साबित हुई हैँ। ऐसा लग रहा है कि लोग उनकी फिल्मों को लिए थिएटर्स तक नहीं जा रहे हैं। स्त्री 2 से क्लैश करने वाली उनकी फिल्म खेल खेल में का हाल ही भी काफी बुरा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X