एयरफोर्स ऑफिसर बनेंगे अक्षय कुमार? दिनेश विजन से इस प्रोजेक्ट के लिए मिलाया हाथ!
अक्षय कुमार इस वक्त कई शानदार फिल्मों को लेकर बिजी है और ऐसा कहा जा रहा है कि उनको आने वाले समय में अलग अलग किरदारों के साथ धमाका करते देखा जाना है। इस वक्त उनकी फिल्म को लेकर एक खबर चर्चा में हैं और पता चला है कि वो दिनेश विजन के साथ एक फिल्म पर काम करने वाले है। सूत्रों से पता चला है कि फिल्म भारतीय वायु सेना पर आधारित होगी।
अगर ऐसा होता है तो यह पहली बार है जब निर्माता और अभिनेता किसी फिल्म के लिए साथ आएंगे। फिल्म एक एक्शन-थ्रिलर है जिसकी शूटिंग के लिए निर्माता तारीखें तय करने पर काम कर रहे हैं।

अक्षय कुमार इस फिल्म में किस तरह के किरदार में नजर आते हैं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। पिंकविला के अनुसार, फिल्म 2023 की पहली तिमाही में शुरू होगी।

भारतीय वायु सेना अधिकारी
हालांकि दावा ये किया जा रहा है कि सुपरस्टार अक्षय कुमार इस फिल्म में एक भारतीय वायु सेना अधिकारी की भूमिका निभाएंगे। साथ ही, फिल्म वायु सेना की सबसे बड़ी जीत में से एक का जश्न मनाएगी।

वर्कफ्रंट
बाकी की कास्ट का फैसला आने वाले महीनों में किया जाएगा। फिल्म फिलहाल प्री-प्रोडक्शन फेज में है। वर्कफ्रंट पर अक्षय कुमार अपनी फिल्म रक्षाबंधन और रामसेतु को लेकर चर्चा में हैं और हाल ही में उनका लुक रक्षाबंधन से सामने आया है।

सम्राट पृथ्वीराज
हालिया रिलीज फिल्म सम्राट पृथ्वीराज की बात करें तो ये बुरी तरह से फ्लॉप हुई है और इस बात का उनके किसी फैंस को अंदाजा तक नहीं था। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ अभिनेत्री मानुषी छिल्लर नजर आईं थीं।

गोरखा का ऐला
अक्षय कुमार की एक और फिल्म गोरखा का ऐलान कुछ समय पहले हुआ था लेकिन अब पता चला है कि फिल्म पर काम शुरु नहीं हो सका है और इसपर तलवार लटक रही है।

कई फिल्में करते हैं
संभावना है कि फिल्म रुक जाएगी। हालांकि फैंस को मेकर्स की तरफ से इसके आधिकारिक ऐलान का इंतजार है। अक्षय कुमार साल में कई फिल्में करते हैं और यही उनकी खासियत है।


Click it and Unblock the Notifications











