Wedding Anniversary पर रोमांटिक हुए अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना के साथ पोस्ट की इतनी खूबसूरत तस्वीर!

akshay kumar, twinkle khanna

सुपरस्टार अक्षय कुमार अपनी फिल्मो के साथ साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी बिजी रहते हैं और अक्सर देखता जाता है कि वो परिवार के साथ तस्वीरें पोस्ट कर देते हैं। आज अक्षय कुमार के लिए काफी खास दिन है क्योंकि सुपरस्टार आज अपनी शादी की 22वीं सालगिरह मना रहे हैं। जी हां, ट्विंकल खन्ना से उन्होने आज से 22 साल पहले शादी की थी और इस शादी को बॉलीवुड की सबसे सफल शादियों में से एक माना जाता है।

हालांकि इस लिस्ट में शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन भी शामिल हैँ। इस मौके पर सुपरस्टार ने काफी रोमांटिक अंदाज में ट्विंकल खन्ना को विश किया है और इस वक्त उनकी तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। जी हां, अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक रोमांटिक तस्वीर साझा की है और एक शानदार कैप्शन लिखा है।

अक्षय लिखते हैं, ''दो इंपरफेकट लोग जो 22 साल से पूरी तरह से एक साथ हैं! हैप्पी एनिवर्सरी टीना।'' इसके बाद लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं और दोनों साथ में काफी सुंदर लग रहे हैं। इस तस्वीर की बात करें तो अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना दोनों ने सफेद रंग के कपड़ें पहने हैं और अभिनेत्री ने लाल गुलाबी दुपट्टा भी डाला हुआ है।

जैसे ही तस्वीर सामने आई लोग उनको लेकर रिएक्ट कर रहे हैं और शादी की सालगिरह की मुबारकबाद दे रहे हैं। टाइगर श्रॉफ, सोनाक्षी सिन्हा, डायना पेंटी और बी प्राक जैसे सितारों ने उनको बधाई दी है और इनके कमेंट्स चर्चा में हैं।

वर्कफ्रंट पर अक्षय कुमार इस वक्त कई शानदार फिल्मों को लेकर बिजी हैं लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में फिल्म बड़े मियां छोटे मियां चल रही है। बता दें कि अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ इस फिल्म में एक साथ होंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X