'हम दो हमारे दो' ग्रुप में शामिल हुए अक्षय कुमार
इससे पहले बॉलीवुड के सभी टॉप के सितारों भी हम दो हमारे दो ग्रुप के सदस्य बन चुके हैं। शुरुआत करते हैं खुद राजेश खन्ना से जिनकी दो बेटीयां हैं ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना। फिर आते हैं अमिताभ पर जिनके भी दो बच्चे हैं अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन। इसके अलावा रंधीर कपूर की भी दो बेटियां हैं करिश्मा कपूर और करीना कपूर। ऋषि कपूर के भी दो बच्चे हैं रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर।
आज के बॉलीवुड स्टार्स की बात करें तो बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान के भी दो बच्चे हैं सुहाना और आर्यन, फिर आते हैं माधुरी दीक्षित पर माधुरी के भी दो बेटे हैं आरिन और रियान। कुल मिलाकर बॉलीवुड के सभी सितारे हम दो हमारे दो पर विश्वास रखते हैं और साथ ही अपनी निजी ज़िंदगी में भी फैमिली प्लानिंग का ध्यान रखते हैं। अब जबकि अक्षय कुमार भी इस ग्रुप में एंट्री कर चुके हैं तो अब ट्विंकल खन्ना को भी टेंशन लेने की कोई जरुरत नहीं है।
फिल्हाल इस ग्रुप में आमिर खान को भी शामिल किया जा सकता है जिन्होंने यूं तो दो शादियां की हैं लेकिन उनके बच्चे दो ही हैं। एक पहली पत्नी से जुनैद और दूसरी पत्नी किरण राव का बेटा आज़ाद राव खान। हाल ही में शिल्पा शेट्टी भी नन्हें वियान की मां बनी हैं और उनके पति राज कुंद्रा चाहते हैं कि वो एक और बच्चे को जन्म दे लेकिन शिल्पा अब और बच्चे नहीं चाहतीं। अब देखिये सैफ अली खान अपनी शादी के बाद इस ग्रुप में शामिल होते हैं या नहीं। फिल्हाल तो हमारी तरफ से अक्षय को पिता बनने की खुशी मुबारक हो।


Click it and Unblock the Notifications
