..................... Akshay Kumar's Bachchhan Paandey trailer is breaking all records on internet, first song is ready to release | अक्षय कुमार स्टारर 'बच्चन पांडे' के ट्रेलर को मिल रही है रिकॉर्डतोड़ प्रतिक्रिया, पहला गाना रिलीज को तैयार - Hindi Filmibeat

अक्षय कुमार स्टारर 'बच्चन पांडे' के ट्रेलर को मिल रही है रिकॉर्डतोड़ प्रतिक्रिया, पहला गाना रिलीज को तैयार

साजिद नाडियाडवाला की फिल्म 'बच्चन पांडे' के ट्रेलर ने रिलीज होते ही इंटरनेट पर धूम मचा दिया है। इस एक्शन- कॉमेडी फिल्म के पहली झलक को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इसी का नतीजा है कि ट्रेलर ने 24 घंटे से भी कम समय में 45 मिलियन व्यूज़ पार कर लिए हैं और 2 दिनों तक ट्विटर व यूट्यूब पर नंबर एक पर ट्रेंड कर रहा।

ट्रेलर में 'बच्चन पांडे' के रूप में अक्षय कुमार की मुख्य भूमिका के साथ कृति सैनन, पंकज त्रिपाठी, संजय मिश्रा, अभिमन्यु सिंह और जैकलीन फर्नांडीज जैसे कलाकारों की टोली से सजी फ़िल्म ने जोरदार प्रतिक्रिया के साथ अपनी शुरुआत की है।

akshay-kumar-bachchhan-paandey-trailer-is-breaking-record-on-internet

फरहाद सामजी के निर्देशन में बनी यह एक्शन- कॉमेडी फिल्म दर्शकों को भव्य विजुअल्स और अक्षय कुमार के पहले कभी न देखे गए, खतरनाक अवतार से रूबरू करवाएगी। नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट की फ़िल्म 'बच्चन पांडे' 18 मार्च, 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

फ़िल्म के ट्रेलर को मिली जोरदार प्रतिक्रिया के बाद, इस एक्शन-कॉमेडी से जल्द ही पहला गाना 'मार खाएगा' रिलीज़ किया जाएगा।

अलग अंदाज में अक्षय

अलग अंदाज में अक्षय

इस फिल्म के ट्रेलर और पोस्टर्स देखकर इसका अंदाजा लगता है कि अक्षय इस बार दर्शकों के सामने कुछ अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं। यह किरदार उनके अब तक निभाए रोल्स से काफी अलग है, जहां वो फुल खून- खराबा करने के साथ साथ हल्की फुल्की कॉमेडी भी कर रहे हैं।

अक्षय कुमार की दसवीं फिल्म

अक्षय कुमार की दसवीं फिल्म

निर्माता साजिद नाडियाडवाला कहते हैं, "यह फिल्म कई कारणों से मेरे लिए खास है। 'बच्चन पांडे' नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के साथ अक्षय कुमार की दसवीं फिल्म और इस बैनर के साथ जैकलीन की आठवीं फिल्म को चिह्नित करती है। यह मेरे लिए भी गर्व का क्षण है क्योंकि हमने हीरोपंती के साथ कृति सेनन को लॉन्च किया था और उन्होंने इस फिल्म में एक रॉक सॉलिड परफॉर्मेंस दी है। फरहाद सामजी एक बेहद प्रतिभाशाली निर्देशक हैं और एकसाथ कई सफल फिल्मों के बाद मुझे उम्मीद है कि एक और सफल फ़िल्म हमारे हाथ लगने वाली है।"

दस गुना मनोरंजन

दस गुना मनोरंजन

अक्षय कुमार, जो बच्चन पांडे में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, कहते हैं,"साजिद नाडियाडवाला के साथ सहयोग करना हमेशा खुशी की बात होती है। वह और मैं बहुत साल पहले से, अभिनेता-निर्माता बनने से बहुत पहले से दोस्त थे। और इसकी केवल कल्पना ही की जा सकती है कि दोस्तों के साथ काम करने में कितना मज़ा आता है। बच्चन पांडे उनके साथ मेरी दसवीं फिल्म है और दर्शक इससे दस गुना मनोरंजन की उम्मीद कर सकते हैं।"

ऐसी होगी कहानी

ऐसी होगी कहानी

फिल्म की कहानी मायरा (कृति सैनन) से शुरु होती है, जो एक फिल्म निर्देशक है। वह एक वास्तविक जीवन के गैंगस्टर पर एक बायोपिक फिल्म बनाने का फैसला करती है। ये खोज उसे सबसे खतरनाक, एक आंख वाला 'बच्चन पांडे' (अक्षय कुमार) के पास ले जाती है, जो बघवा नाम के जगह का सबसे बड़ा गैंगस्टर है। इस सबमें मायरा का साथ देता है उसका दोस्त (अरशद वारसी)।

एक्शन से भरपूर

एक्शन से भरपूर

ट्रेलर से समझ आता है कि फिल्म की कहानी में कई मोड़ होंगे। साथ ही यह एक्शन और डायलॉगबाजी से भरपूर होगी। ट्रेलर में बच्चन पांडे का डायलॉग है- 'मुझे भाई नहीं, गॉडफादर बोलते हैं..'

सोलो होली रिलीज

सोलो होली रिलीज

बता दें, अक्षय कुमार की ये फिल्म होली के मौके पर सिनेमाघरों में सोलो रिलीज हो रही है। कोई शक नहीं कि ये बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर सकती है। अक्षय कुमार की पिछली फिल्म सूर्यवंशी ने 195 करोड़ की कमाई की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X