'बच्चन पांडे' एडवांस बुकिंग रिपोर्ट- 'द कश्मीर फाइल्स' के तूफान से अक्षय कुमार की फिल्म को तगड़ा झटका
अक्षय कुमार, कृति सैनन और जैकलीन फर्नाडीज़ की फिल्म 'बच्चन पांडे' 18 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। सूर्यवंशी के बाद ये अक्षय कुमार की अगली फिल्म है और फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरु की जा चुकी है। लेकिन ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म को लेकर फिलहाल ज्यादा क्रेज नहीं दिख रहा है।
फिल्म के ट्रेलर को काफी अच्छी रिस्पॉस मिला था। वहीं, यह होली के मौके पर सोलो रिलीज हो रही है, लिहाजा फिल्म के बॉक्स ऑफिस से काफी उम्मीद जताई जा रही है। लेकिन एडवांस बुकिंग में फिल्म को काफी ठंडी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है, जो भी अक्षय कुमार की फिल्मों के लिए हैरान करने वाली स्थिति है।

कहना गलत नहीं होगा कि 'द कश्मीर फाइल्स' के तूफान के सामने 'बच्चन पांडे' का टिकना आसान नहीं होगा। विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ने 3.55 करोड़ की ओपनिंग के साथ शुरुआत की थी। लेकिन अब फिल्म हर दिन 18 से 19 करोड़ की कमाई कर रही है। बुधवार को यानि की छठे दिन फिल्म ने 19.05 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ 'द कश्मीर फाइल्स' 79.25 करोड़ तक पहुंच चुकी है।

एडवांस बुकिंग रिपोर्ट
बच्चन पांडे की एडवांस बुकिंग देंखे तो मुंबई और दिल्ली में फिल्म को लेकर ना के बराबर क्रेज है।अक्षय कुमार की फिल्मों के लिए दिल्ली और मुंबई मुख्य बाजार है। फिल्म की रिलीज में केवल एक दिन शेष है, लेकिन यहां सिर्फ कुछ ही शोज भरे हैं।

साउथ में भी कोई हंगामा नहीं
बेंगलुरु और हैदराबाद में भी फिल्म को लेकर कोई चर्चा नहीं है। खास बात है कि यहां पुनीत राजकुमार की आखिरी फिल्म जेम्स रिलीज हुई है, लिहाजा बच्चन पांडे के लिए यहां टिक पाना फिलहाल मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है।

बाकी शहरों में भी ठंडा रिस्पॉस
वहीं, पुणे, कोलकाता, चंडीगढ़, अहमदाबाद में भी फिल्म की एडवांस बुकिंग काफी ठंडी दिख रही है। जबकि इन शहरों में अक्षय की पिछली फिल्म सूर्यवंशी को जबरदस्त रिस्पॉस मिला था।

जमकर कर रहे हैं प्रमोशन
देखने वाली बात है कि अक्षय कुमार और पूरी टीम फिल्म का जमकर प्रमोशन भी कर रहे हैं। शहर शहर जाकर पूरी टीम फिल्म का प्रचार कर रही है। लेकिन टिकट खिड़की पर इसका प्रभाव देखने को नहीं मिल रहा है।

द कश्मीर फाइल्स से तगड़ा टक्कर
महज 600 स्क्रीन से शुरु हुई 'द कश्मीर फाइल्स' फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। एक से दो दिनों में फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म 200 करोड़ तक पहुंच सकती है। ऐसे में कोई शक नहीं अनुपम खेर स्टारर ये फिल्म अक्षय कुमार की 'बच्चन पांडे' को बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी टक्कर देने वाली है।

बच्चन पांडे
बच्चन पांडे का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है। साजिद नाडियाडवाला बैनर तले बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार, कृति सैनन, जैकलीन और अरशद वारसी मुख्य भूमिकाओं में हैं।


Click it and Unblock the Notifications











