क्रिसमस 2020 Box Office: आमिर से बिग क्लैश से पीछे हटे अक्षय कुमार, बच्चन पांडे के लिए बड़ा फैसला !
साल 2020 का सबसे बड़ा बिग क्लैश अक्षय कुमार की बच्चन पांडे और आमिर खान की लाल सिंह चड्डा की बीच होने जा रहा है। क्रिसमस 2020 में दोनों की फिल्में एक साथ रिलीज हो रही हैं।
हालांकि अभी तक बच्चन पांडे की तारीख का ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन पोस्टर के मुताबिक क्रिससम 2020 इसकी तय तारीख मानी जा रही है। इसे लेकर काफी चर्चा है कि बॅालीवुड के दो सुपरस्टार के बीच इतना बड़ा क्लैश देखने को मिलेगा।

ताजा मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार मेकर्स के साथ मिलकर रिलीज की डेट को आगे बढ़ाने की प्लानिंग कर रहे हैं। ताकि आमिर खान की फिल्म से उनका कोई क्लैश ना हो। मिड डे ने अपनी एक रिपोर्ट में खुलासा किया है कि अक्षय कुमार जल्द बच्चन पांडे की रिलीज डेट बदल सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications