..................... Akshay Kumar's Bachchan Pandey offered huge deal worth crores for OTT release | अक्षय कुमार की बच्चन पांडे को मिला 175 करोड़ का ओटीटी ऑफर - Hindi Filmibeat

अक्षय कुमार की बच्चन पांडे को मिला 175 करोड़ का रिलीज़ ऑफऱ: क्या छोड़ेंगे RRR का होली बॉक्स ऑफिस क्लैश?

अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडे 18 मार्च 2022 को होली के मौके पर रिलीज़ हो रही है और ये फिल्म एस एस राजामौली की फिल्म RRR के साथ क्लैश करने जा रही है। जब से इस बात का अनाउंसमेंट हुआ कि दोनों फिल्में क्लैश करने जा रही हैं, गपशप गली में ये चर्चा तेज़ हो गई कि बच्चन पांडे ओटीटी का रास्ता अपना सकती है।

और इसमें कोई नुकसान भी नहीं था क्योंकि बच्चन पांडे को सीधा ओटीटी रिलीज़ के लिए ऑफर ही इतना बड़ा मिला था। सूत्रों की मानें तो बच्चन पांडे की ओटीटी रिलीज़ के लिए एक प्लेटफॉर्म ने उन्हें 175 करोड़ का भारी भरकम ऑफर दिया था। इस ऑफर के साथ साजिद नाडियाडवाला को काफी बड़ा प्रॉफिट हो सकता था।

akshay-kumar-bachchan-pandey-huge-deal-175-crores-for-ott-release-will-it-quit-rrr-holi-clash

माना जा रहा था कि साजिद नाडियाडवाला इस ऑफर को हां करने वाले थे क्योंकि उनके पास ना करने की कोई वजह नहीं थी। लेकिन फिर उन्होंने ये फिल्म अपने प्राईवेट थिएटर में देखी और उन्हें एहसास हुआ कि अगर ये फिल्म थिएटर के माध्यम से दर्शकों तक नहीं पहुंचती हैं तो इसमें दर्शकों का ही नुकसान है। वहीं फिल्म के लिए ओटीटी माध्यम चुनना, इसके निर्देशक फरहाद सामजी के टैलेंट के साथ नाइंसाफी होगी क्योंकि इस फिल्म का हर फ्रेम इस बात की गवाही दे रहा था कि इसे थिएटर में ही रिलीज़ होना चाहिए।

यही कारण है कि 175 करोड़ का भारी भरकम ऑफर मिलने के बाद भी साजिद नाडियाडवाला, होली पर RRR से भिड़ने को तैयार हैं। इससे पहले, सूर्यवंशी और 83 भी उन फिल्मों में शामिल रही है जो बार बार ओटीटी के बड़े ऑफर ठुकरा कर सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए लंबा इंतज़ार कर चुकी है।

होली पर धमाका

होली पर धमाका

तो ये तय हो चुका है कि चाहे RRR रिलीज़ हो या ना फिर ना हो लेकिन होली पर अक्षय कुमार की बच्चन पांडे सिनेमाघरों में रिलीज़ होकर रहेगी। इस बात के लिए अक्षय कुमार के साथ ही फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला भी सहमत हैं। साजिद नाडियाडवाला को जहां एक तरफ अक्षय कुमार की बॉक्स ऑफिस किस्मत पर पूरा भरोसा है वहीं फरहाद सामजी के जादू पर भी पूरा भरोसा है। पिछली बार फरहाद सामजी के निर्देशन में बनी हाउसफुल 4 के साथ भी अक्षय कुमार ने बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर धमाका किया था। वो भी तब, जब उनकी फिल्म दिवाली पर ट्रिपल क्लैश में फंसी थी।

होली का रिकॉर्ड

होली का रिकॉर्ड

अगर केवल होली पर रिलीज़ फिल्मों की बात करें तो अब तक पिछले दशक की फिल्मों का रिकॉर्ड उठाकर देखें तो अक्षय कुमार की फिल्म केसरी, होली बॉक्स ऑफिस पर हिंदी की सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्म है। केसरी, 2019 की होली पर रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 21 करोड़ की ओपनिंग देते हुए 153 करोड़ की कमाई की थी। ये अक्षय कुमार की भी सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्मों में शामिल है। दिलचस्प ये है कि केसरी पिछले 10 - 12 सालों में होली पर रिलीज़ हुई अक्षय कुमार की इकलौती फिल्म है।

कई बार बढ़ चुकी है रिलीज़

कई बार बढ़ चुकी है रिलीज़

बच्चन पांडे की रिलीज़ कई बार आगे बढ़ाई जा चुकी है। सबसे पहले ये फिल्म 2020 के क्रिसमस पर आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा के साथ क्लैश करने वाली थी। लेकिन फिर आमिर खान की गुज़ारिश पर इसे आगे बढ़ा दिया गया। इसके बाद बच्चन पांडे, 2021 का गणतंत्र दिवस वीकेंड बुक कर चुकी थी लेकिन कोरोना के चलते फिल्म की रिलीज़ डेट आगे बढ़ती गई। अफवाहों की मानें तो ये फिल्म जिगरथंडा का रीमेक है। लेकिन फिल्म की टीम का कहना है कि ये एक ओरिजिनल कहानी है।

रीमेक का रिकॉर्ड

रीमेक का रिकॉर्ड

अगर रीमेक फिल्मों की बात करें तो बच्चन पांडे से पहले अक्षय कुमार की बाकी रीमेक फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा चुकी हैं। इनकी शुरूआत प्रियदर्शन की फिल्म हेरा फेरी के साथ हुई। इसके बाद इस लिस्ट में भूल भुलैया, राउडी राठौर, गब्बर इज़ बैक, हॉलीडे जैसी फिल्में शामिल हैं। वहीं ओटीटी पर सबका दिल जीत चुकी लक्ष्मी भी साउथ की फिल्म कंचना का रीमेक थी। अगर आने वाली फिल्मों की बात करें तो अक्षय कुमार - इमरान हाशमी की फिल्म सेल्फी मलयालम फिल्म ड्राईविंग लाईसेंस का रीमेक है वहीं मिशन सिंड्रेला तमिल फिल्म रत्सासन का रीमेक है।

दिवाली कर चुके हैं रोशन

दिवाली कर चुके हैं रोशन

कोरोना काल के बाद अक्षय कुमार ही वो एक्टर हैं जो आगे बढ़कर सिनेमाघर और बॉक्स ऑफिस दोनों के अच्छे दिन वापस लेकर आए। बार बार सूर्यवंशी को ओटीटी प्लेटफॉर्म से बड़ा ऑफर मिलने के बाद भी रोहित शेट्टी और अक्षय कुमार ने फिल्म को थिएटर के लिए रोक कर रखा। इसके बाद दिवाली पर धमाकेदार तरीके से सिनेमाघरों में अक्षय कुमार ने अजय देवगन और रणवीर सिंह के साथ मिलकर दर्शकों का स्वागत किया। इतना ही नहीं, सूर्यवंशी की सफलता की कामना पूरी इंडस्ट्री ने मिलकर की और सभी ने अक्षय कुमार को वाकई बॉक्स ऑफिस का असली हीरो माना।

बॉक्स ऑफिस से उम्मीदें

बॉक्स ऑफिस से उम्मीदें

अब चूंकि अक्षय कुमार सूर्यवंशी के साथ ये साबित कर चुके हैं कि बॉक्स ऑफिस पर वो लंबी रेस के घोड़े हैं और उन्हें कोई पीछे नहीं छोड़ सकता है। यही कारण है कि साजिद नाडियाडवाला बच्चन पांडे के साथ कोई ये रिस्क लेने को तैयार हैं। दिवाली के बाद फिर से बॉक्स ऑफिस पर सूखा पड़ चुका है और माना जा रहा है कि ये सूखा एक बार फिर से अक्षय कुमार की होली के साथ ही खत्म होगा। यही वजह है कि बॉक्स ऑफिस पर बच्चन पांडे की सफलता को लेकर सभी आश्वस्त हैं।

त्योहार हमेशा रहता है टार्गेट

त्योहार हमेशा रहता है टार्गेट

गौरतलब है कि अक्षय कुमार ने त्योहारों को धीरे धीरे ही टार्गेट करना शुरू किया है। पहले उन्होंने अपने देशभक्ति फ्लेवर के साथ 26 जनवरी का वीकेंड टार्गेट किया। इसके बाद वो 15 अगस्त पर भी मज़बूती से अपनी पकड़ बनाने लगे। धीरे धीरे अक्षय कुमार बॉक्स ऑफिस के लिए इतने बड़े धमाके करने लगे कि उन्होंने दिवाली, होली और नया साल भी कब्ज़े में किया। अगर अलग अलग त्योहारों की बात करें तो 26 जनवरी पर एयरलिफ्ट और बेबी जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज़्यादा कमाई की तो वहीं 15 अगस्त पर रूस्तम और मिशन मंगल जैसी फिल्मों ने। दिवाली पर हाउसफुल 4 सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्मों में शामिल है तो नए साल के मौके पर गुड न्यूज़ ने ये रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

आने वाली फेस्टिवल रिलीज़

आने वाली फेस्टिवल रिलीज़

अगर अक्षय कुमार की आने वाली फिल्मों की बात करें तो सभी फिल्में फेस्टिवल रिलीज़ हैं। जहां उनकी फिल्म रक्षाबंधन, 15 अगस्त वीकेंड पर रिलीज़ हो रही है वहीं राम सेतु दिवाली 2022 पर रिलीज़ हो रही है। माना जा रहा है कि यशराज फिल्म्स की पृथ्वीराज का धमाका भी किसी बड़े त्योहार पर ही किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X