अक्षय कुमार की बच्चन पांडे से जुड़ी तगड़ी डिटेल आयी सामने, क्रिसमस 2020 स्पेशल !
फिल्मों के लिहाज से अक्षय कुमार के लिए ये साल काफी स्पेशल होने वाला है। इस साल की हर बड़ी रिलीज अक्षय कुमार के नाम पर है। होली से लेकर दिवाली और क्रिसमस तक अक्षय कुमार ने साल 2020 की कमाई अपने नाम लिखाने की प्लानिंग कर ली है।
कॅामेडी और ऐतिहासिक किरदार के साथ अक्षय कुमार इस बार काफी दिलचस्प किरदार के साथ पर्दे पर दिखाई देंगे। ऐसी ही एक फिल्म है बच्चन पांडे। अपने पहले लुक के साथ अक्षय कुमार की इस फिल्म की चर्चा जोरों पर है।

काली धोती और माथे पर तिलक लगाए हुए अक्षय का ये किरदार पहली नजर में ही लोगों पर छाया हुआ है।लेकिन अब अक्षय कुमार की इस फिल्म से जुड़ रहा है करीना कपूर खान का नाम।


Click it and Unblock the Notifications