शुरु हो गई अक्षय कुमार की नई फिल्म 'अतरंगी रे'- 2021 वैलेंटाइन डे पर आएगी शानदार तिकड़ी
आनंद एल राय के निर्देशन में बन रही फिल्म 'अतरंगी रे' फ्लोर पर आ चुकी है। एक तस्वीर के साथ इसकी जानकारी दी गई है। अक्षय कुमार, सारा अली खान और धनुष स्टारर यह फिल्म 2021 में वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज होगी। फिल्म को आनंद एल राय और भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं। म्यूजिक देंगे ए आर रहमान। फिल्म की टीम काफी जबरदस्त लग रही है, लिहाजा फैंस भी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं।
अफवाह थी कि फिल्म में अक्षय सिर्फ केमियो निभा रहे हैं, लेकिन आनंद एल राय ने इससे इंकार किया है। उन्होंने कहा कि अक्षय एक बेहद खास किरदार में नजर आने वाले हैं। एक ओर जहां लंबे समय के बाद धनुष बॉलीवुड फिल्म में दिखेंगे। वहीं, अक्षय कुमार और सारा अली खान भी पहली बार साथ दिखेंगे। फिल्म की कहानी हिमांशु शर्मा लिख रहे हैं, जो आनंद एल राय की हर फिल्मों से जुड़े रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications