अपनी मां की सेहत के लिए परेशान अक्षय कुमार ने फैन्स को कहा दुआओं की ज़रूरत, बहुत कठिन समय है
अक्षय कुमार की मां अरूणा भाटिया 77 साल की उम्र में मुंबई के हीरानंदानी अस्पताल में भर्ती हैं। अक्षय कुमार की मां इस समय ICU में हैं और उनकी हालत गंभीर है। अक्षय कुमार लंदन में अपनी फिल्म मिशन सिंड्रेला की शूटिंग कर रहे थे लेकिन जैसे ही उन्हें अपनी मां की तबीयत की खबर मिली वो तुरंत भारत लौट आए।
अक्षय कुमार की मां के लिए फैन्स भी लगातार प्रार्थना कर रहे हैं और अब अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया पर सारी दुआओं और प्रार्थनाओं के लिए अपने शुभचिंतकों का शुक्रिया अदा किया है।

साथ ही अक्षय कुमार ने ये भी बताया कि ये समय उनके परिवार के लिए काफी मुश्किल है और उनकी मां को इस समय दुआओं की ज़रूरत है। अक्षय कुमार अपनी फिल्म की शूटिंग छोड़कर भारत लौट आए हैं लेकिन उनकी फिल्म की शूटिंग लंदन में उनके बिना भी चल रही है।

कुछ सालों पहले सर्जरी
कुछ ही सालों पहले अक्षय कुमार की मां अरूणा भाटिया के घुटनों की सर्जरी हुई थी। इसके बाद अक्षय कुमार की मां ने योग करना शुरू किया। अक्षय कुमार ने कुछ सालों पहले योग दिवस पर अपनी मां की तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि अपनी सेहत का ख्याल रखने के लिए कभी देर नहीं होती।

प्रोड्यूसर अरूणा भाटिया
अरूणा भाटिया, अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हरि ओम प्रोडक्शन्स की पार्टनर हैं। अरूणा भाटिया ने सिंह इज़ किंग, एयरलिफ्ट, पटियाला हाउस जैसी कई फिल्में प्रोड्यूस की हैं। सूर्यवंशी की भी को प्रोड्यूसर अरूणा भाटिया हैं।

शेयर की थी यादें
कुछ सालों पहले अपनी मां के साथ बचपन की यादें शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने बताया था कि उनकी मां उनके खाने का बहुत ख्याल रखती थी क्योंकि वो स्पोर्ट्स खेलते थे। इसलिए उनकी मां ये ध्यान रखती थी कि उनके खाने में सारे पोषक तत्व हों।

मां के साथ बिताया समय
कुछ ही समय पहले अक्षय कुमार ने अपनी मां के साथ तस्वीर शेयर की थी। अक्षय कुमार लंदन में अपनी मां के साथ समय बिता रहे थे। अक्षय कुमार ने लिखा अपनी ज़िंदगी की भागदौड़ में ये मत भूलिए कि आपके माता पिता भी बूढ़े हो रहे हैं। उनके साथ वक्त बिताना मत भूलिए।

मां वरगा कोई नहीं
अक्षय कुमार ने मदर्स डे पर भी अपनी मां के लिए एक भावुक पोस्ट लिखा था। इस समय अक्षय कुमार की मां को दुआओं की ज़रूरत है और दुनिया के हर कोने से फैन्स अरूणा जी के जल्दी स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications