अक्षय गिरफ्तार हुए, बेल पर रिहा
बालीवुड अभिनेता अक्षय कुमार को आज सुबह वकोला पुलिस स्टेशन मुम्बई में गिरफ्तार किया गया और फिर बेल पर रिहा कर दिया गया।
गौरतलब हो कि लक्मे इंडिया फैशन वीक के दौरान रैंप पर चलते हुए अक्षय ने अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना से अपने जींस के बटन खुलवाए। इस घटना से क्षुब्ध होकर एक सामाजिक कार्यकर्ता अनिल नायर ने अक्षय के साथ साथ उनकी पत्नी और लक्मे फैशन इंडिया के आयोजकों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी।
इस मामले पर ट्विंकल को पहले ही गिरफ्तार करके बेल पर रिहा कर दिया गया था। अक्षय पिछले एक महीने से देश से बाहर थे। आज सुबह मुम्बई लौटते ही अक्षय अपने वकील के साथ पुलिस स्टेशन गए।


Click it and Unblock the Notifications