Breaking Buzz: एस एस राजामौली की अगली फिल्म राम रावण राज्यम में अक्षय कुमार की एंट्री
अक्षय कुमार ने 2.0 के साथ अपना धमाकेदार साउथ डेब्यू तो कर ही लिया है और अब खबर है कि उनकी अगली साउथ फिल्म के लिए एस एस राजामौली ने उन्हें अप्रोच कर लिया है। एस एस राजमौली, बाहुबली के बाद अब अपने अगले प्रोजेक्ट में जुट गए हैं जिसका नाम है राम रावण राज्यम। इस प्रोजेक्ट को RRR कहा जा रहा है।
फिल्म की तैयारी शुरू हो चुकी है और फिल्म के लिए एस एस राजामौली ने अक्षय कुमार को अप्रोच किया है। अब देखना है कि अक्षय कुमार इस फिल्म को हां कहते हैं या नहीं। अक्षय ने पिछले ही साल अपना साउथ डेब्यू धमाकेदार अंदाज़ में 2.0 के साथ किया है। ये अब तक किसी भी बॉलीवुड एक्टर की सबसे सफल साउथ फिल्म है।

फिलहाल अक्षय के पास प्रोजेक्ट्स की भरमार है। जहां एक तरफ वो करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स के लिए केसरी कर रहे हैं तो वहीं, आर बाल्कि के लिए मिशन मंगल। वहीं राज मेहता और धर्मा प्रोडक्शन्स की गुड न्यूज़ भी पाइपलाइन में है। इन तीनों फिल्म के बाद अक्षय कुमार को रोहित शेट्टी की सूर्यवंशी शुरू करनी है।
वहीं अक्षय कुमार की हाउसफुल 4 भी दीवाली पर रिलीज़ होने के लिए लाइन में है। अक्षय वैसे ही अगले साल पांच फिल्में देने वाले हैं। ऐसे में वो एक और फिल्म को समय दे पाएंगे या नहीं ये देखना है। लेकिन अगर अक्षय ने हां कर दी तो ये धमाकेदार खबर होगी।


Click it and Unblock the Notifications











