जींस खुलवाने पर माफी मांगी अक्षय ने
लक्मे फैशन वीक के दौरान सोमवार को रैंप पर चलते हुए अपनी पत्नी ट्विकल खन्ना से सरेआम जींस का बटन खुलवाने पर अक्षय कुमार ने माफी मांगी है।
अक्षय ने अपने इस कृत्य के लिए माफी मांगते हुए कहा कि अगर मेरे कार्य से किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची हो तो मैं इसके लिए माफी मांगता हूं क्योंकि मेरा यह उद्देश्य नहीं था।
बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की हरकत मुंबई पुलिस के लिए जांच का विषय बन गई है। कुछ लोगों ने यह कहते हुए अक्षय के खिलाफ मामला दर्ज कराया है कि उनकी इस हरकत में अश्लीलता झलकती है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अक्षय के खिलाफ अश्लीलता को बढ़ावा देने का मामला दर्ज कर लिया गया है।
गौरतलब हो कि सोमवार को लैक्मे फैशन वीक के दौरान रैम्प पर अक्षय अगली कतार में बैठी अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना की ओर बढ़े और उन्होंने कथित तौर पर अपनी जींस का बटन खोलने के लिए कहा।


Click it and Unblock the Notifications