Cute PIC: एक नहीं, दो नहीं.. पूरे 20 फिल्मों में साथ- साथ.. अक्षय कुमार और....
अक्षय कुमार और अनुपम खेर ने एक साथ 20 फिल्मों में काम किया है। इसी खुशी को सेलिब्रेट करते हुए उन्होंने एक क्यूट सी तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है।
जी हां, हम बात कर रहे हैं अक्षय कुमार और अनुपम खेर की है। इन दो शानदार एक्टर्स ने साथ साथ दीदार, सैनिक, देसी ब्लॉएज, स्पेशल 26, बेबी जैसी फिल्मों से फैंस के दिल को जीता है। इनके फिल्मों की लिस्ट काफी लंबी है। बहरहाल, अब यह जोड़ी 20वीें फिल्म में साथ काम कर रही है।

अक्षय कुमार और अनुपम खेर एक बार फिर नजर आने वाले हैं फिल्म टॉयलेट- एक प्रेम कथा' में। लिहाजा, इस स्पेशल लम्हे को फैंस के साथ शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर एक क्यूट सी तस्वीर पोस्ट की है।
इस एक्ट्रेस के साथ बन सकती है अक्षय कुमार की जोड़ी.. एक बार फिर!
साथ ही लिखा है- एक एक्टर, जिन्होंने कइयों को संवारा है। मेरे करियर को भी दिशा देने में उनका बड़ा योगदान है। मैं हमेशा अपने साथ पाता हूं अनुपमजी.. Love & Prayers to you always, your Baby AK.
वहीं, अनुपम खेर ने भी अक्षय कुमार के साथ 20वीं फिल्म सेलिब्रेट करते हुए वीडियो शेयर किया है। बता दें, टॉयलेट एक प्रेम कथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ी कहानी है।


Click it and Unblock the Notifications