..................... Akshay Kumar answers if his film's have connection with PM Modi' projects - Hindi Filmibeat

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अक्षय कुमार की फिल्मों का है कनेक्शन? सुपरस्टार ने दिया जवाब

By Staff

अक्षय कुमार आजकल सामाजिक मुद्दों से जुड़ी फिल्में करते नजर आ रहे हैं। चाहे वह टॉयलेट एक प्रेम कथा हो या पैडमैन, मिशन मंगल। साथ ही कहीं ना कहीं इन सभी फिल्मों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अभियानों के साथ भी कनेक्ट किया जाता है। हाल ही में जब इस बारे में अक्षय कुमार से सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, यह महज इत्तेफाक है।

'मिशन मंगल' के प्रमोशन के दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान अक्षय के सामने एक सवाल आया कि पीएम नरेंद्र मोदी और सरकार जो काम रियल लाइफ़ में करते हैं, अक्षय कुमार उसे पर्दे पर दिखाते हैं? इस सवाल का खिलाड़ी कुमार ने भी मज़ेदार जवाब दिया।

Akshay Kumar

अक्षय कुमार ने कहा, 'मोदी सरकार ने स्वच्छ भारत अभियान 2014 में चलाया था, जबकि उनकी फ़िल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा 2017 में आयी थी।' इसी तरह कुछ दिन पहले ही इसरो ने चंद्रयान 2 का सफल प्रक्षेपण किया था। इधर, अक्षय की फ़िल्म 'मिशन मंगल' रिलीज़ हो रही है। अक्षय ने कहा- 'यह सिर्फ संयोग है। चंद्रयान 2 को लांच करने की तैयारी 2015 से चल रही थी, जबकि उनकी फ़िल्म मिशन मंगल दिसम्बर 2018 में शुरू हुई थी तो यह भी सम्भव नहीं है।'

अक्षय ने आगे कहा- 'इसरो की स्‍थापना 15 अगस्त 1969 को हुई थी और यह एक इत्तेफाक की ही बात है कि हमारी फिल्म इस संस्था की 50वीं ऐनिवर्सरी पर रिलीज हो रही है। मुझे यह बात कुछ महीने पहले ही मालूम पड़ी।

बता दें, मिशन मंगल के बाद अक्षय कुमार की हाउसफुल 4 और गुड न्यूज़ 2019 में रिलीज होने वाली है। वहीं, लक्ष्मी बॉम्ब, पृथ्वीराज चौहान, सूर्यवंशी जैसी फिल्में भी लाइन में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X