Housefull 5: अक्षय कुमार ने किया ब्लॉकबस्टर अनाउंसमेंट, पोस्टर के साथ बताई रिलीज डेट, ये होंगे डायरेक्टर

Akshay Kumar announces Housefull 5: आखिरकार फैंस का इंतजार हुआ। अक्षय कुमार ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'हाउसफुल 5' की घोषणा कर दी है। बता दें, हाउसफुल 5 के साथ ये कॉमेडी फ्रैंचाइजी भारतीय सिनेमा में 5 किस्तों वाली पहली फ्रेंचाइजी फिल्म बन जाएगी।
फैंस का उत्साह बढ़ाते हुए अक्षय कुमार ने फिल्म की रिलीज की तारीख भी शेयर की है और साथ ही एक पोस्टर भी रिलीज किया है। बता दें, हाउसफुल 5 अगले साल यानि की 2024 की दिवाली पर रिलीज होने वाली है।
तरुण मनसुखानी करेंगे डायरेक्शन
तरुण मनसुखानी द्वारा निर्देशित, हाउसफुल 5 मौज-मस्ती, मनोरंजन और कॉमेडी की एक रोलर-कोस्टर सवारी के वादे के साथ 2024 में आपकी दिवाली को जगमगाने के लिए पूरी तरह तैयार है। स्टारकास्ट की बात करें तो, फिलहाल अक्षय कुमार और रितेश देशमुख इसमें फाइनल हैं.. जबकि कई स्टार कलाकार और भी शामिल होंगे। फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे साजिद नाडियाडवाला।
कुछ महीनों पहले एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें बताया गया था कि साजिद नाडियाडवाला ने हाउसफुल फ्रैंचाइज़ी के पूरे यूनिवर्स को एक साथ लाने की प्लानिंग की है। वह एक ऐसा प्लॉट तैयार करने की कोशिश कर रहे हैं जो सभी किरदारों की मौजदही को सही ठहराता हो। फिलहाल फिल्म के स्क्रिप्ट पर काम किया जा रहा है। लेकिन कोई शक नहीं कि हाउसफुल 5 फ्रैंचाइज़ी की सबसे बड़ी फिल्म होगी।
बता दें, अक्षय कुमार और साजिद नाडियाडवाला ने साल 2010 में हाउसफुल फ्रैंचाइज़ी की शुरुआत की थी। इसके बाद 2012 में हाउसफुल 2, 2016 में हाउसफुल 3 और 2019 में हाउसफुल 4 रिलीज हुई। खास बात है कि इस फ्रैंचाइजी की सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications