..................... दिवाली पर अक्षय कुमार ने की राम सेतु फिल्म की घोषणा, पहला लुक रिलीज Akshay Kumar announces his upcoming film Ram Setu First look on Diwali 2020 - Hindi Filmibeat

अक्षय कुमार बनायेंगे श्री राम पर फिल्म, दिवाली पर 'राम सेतु' की घोषणा,बोला-हमारा संकल्प FIRST LOOK

दिवाली 2020 के शुभ मौके पर अक्षय कुमार ने अपनी नई फिल्म की घोषणा करने के साथ फर्स्ट लुक शेयर किया है। अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म का नाम है राम सेतू। अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया के सभी अकाउंट पर राम सेतू का पहला लुक शेयर करते हुए सभी को दिवाली की भी शुभकामनाएं दी हैं।

राम सेतू में वह लीड भूमिका में नजर आयेंगे। पहले दो पोस्टर में अक्षय कुमार का लुक एक जैसा है पीछे का बैकग्राउंड बदला गया है। जहां पर श्री राम की विशाल छवि दिखाई दे रही है। अक्षय कुमार का इंटेंस लुक नजर आ रहा है। उन्होंने शर्ट ब्लैक कार्गों पैन्ट पहन कर रखा है। साथ ही गले में ऑरेंज रंग का कपड़ा लपेट रखा है।

Akshay Kumar

चलते हुए अक्षय कुमार का पोज इस पोस्टर में नजर आ रहा है। अक्षय कुमार ने इसका पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है कि इस दीपावली भारत राष्ट्र के आदर्श और महानायक भगवान श्री राम की पुण्य स्मृतियों को युगों-युगों तक भारत की चेतना में सुरक्षित रखने के लिए एक ऐसा सेतु बनाए जो आने वाली पीढ़ियों को राम से जोड़ कर रखे।

इसी प्रयास में हमारा भी एक छोटा सा संकल्प है-राम सेतु। आप सबको दीपावली की शुभकामनाएं। बता दें कि अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु का निर्देशन अभिषेक शर्मा कर रहे हैं। उन्होंने अक्षय की फिल्म मिशन मंगल का भी डायरेक्शन किया था। फिल्म का निर्माण अरुणा भाटिया और विक्रम मल्होत्रा कर रहे हैं। राम सेतु के क्रिएटिव निर्माता डॅाक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी हैं।

गौरतलब है कि अक्षय कुमार की आगामी फिल्मों की बात करें तों इसमें सूर्यवंशी, बेल बॅाटम, अतरंगी रे, बच्चन पांडे और रक्षाबंधन पहले से शामिल है। हाल ही में लक्ष्मी भी रिलीज हुई। जिसे मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X