..................... Akshay Kumar announces his next film GOLD with a poster - Hindi Filmibeat

#JustIn: अक्षय कुमार की नई फिल्म #GOLD: 15 अगस्त 2018

अक्षय कुमार ने 2018 का आज़ादी वीकेंड भी अपने नाम कर लिया है। और उनकी अगली फिल्म का प्लॉट ही शानदार लग रहा है।

अक्षय कुमार ने एक नए पोस्टर के साथ अपनी अगली फिल्म का अनाउंसमेंट कर दिया है। फिल्म का नाम है गोल्ड और इसे डायरेक्ट कर रही हैं तलाश फेम रीमा कागती। वहीं फिल्म को प्रोड्यूस कर रही है फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की एक्सेल एंटरटेनमेंट।

फिल्म का पोस्टर देखकर ही समझ आ रहा है कि एक बार फिर अक्षय कुमार देशभक्ति के रंग में लिपटे किसी हीरो की कहानी बताने वाले हैं।

Akshay kumar new film GOLD

और इस बार पोस्टर से ये भी लग रहा है कि फिल्म शायद बायोपिक है। क्योंकि पोस्टर कहता है भारत के पहले ओलंपिक मेडल की कहानी। एक मिनट...केवल ओलंपिक पदक नहीं, स्वर्ण पदक की कहानी।
[दीवाली BoxOffice: अब तक कितनी बड़ी फिल्मों का निकल चुका है दीवाला!]

फिल्म 1948 में सेटअप है और अक्षय कुमार एक बार फिर आपको भारतीय होने पर गर्व महसूस करवाने वाले हैं। वैसे भी आज़ादी बॉक्स ऑफिस आधिकारिक तौर पर उनके नाम हो चुका है।

बॉलीवुड में 15 अगस्त केवल 5 सुपरस्टार्स का सगा हुआ है - अक्षय कुमार, अजय देवगन, शाहरूख खान, आमिर खान, सलमान खान। 15 अगस्त का भाव पूछा जाए तो कभी कभी तो ये इन लोगों का भी सगा नहीं हुआ। सिवाय अक्षय कुमार के।

देखिए बॉलीवुड में अब तक कैसा रहा है 15 अगस्त वीकेंड पर रिलीज़ हुई फिल्मों का बॉक्स ऑफिस -

रूस्तम

रिलीज़ डेट - 12 अगस्त 2016
स्टारकास्ट - अक्षय कुमार, इलियाना डीक्रूज़
डायरेक्टर - टीनू सुरेश देसाई
कमाई - 127 करोड़
स्टेटस - सुपरहिट

मोहनजोदड़ो

रिलीज़ डेट - 12 अगस्त 2016
स्टारकास्ट - ऋतिक रोशन, पूजा हेगड़े
डायरेक्टर - आशुतोष गोवारिकर
कमाई - 57 करोड़
स्टेटस - फ्लॉप

ब्रदर्स

रिलीज़ डेट - 13 अगस्त 2015
स्टारकास्ट - अक्षय कुमार, सिद्धार्थ मल्होत्रा
डायरेक्टर - करण मल्होत्रा
कमाई - 82 करोड़
स्टेटस - एवरेज

सिंघम रिटर्न्स

रिलीज़ डेट - 15 अगस्त 2014
स्टारकास्ट - अजय देवगन, करीना कपूर
डायरेक्टर - रोहित शेट्टी
कमाई - 215 करोड़
स्टेटस - ब्लॉकबस्टर

चेन्नई एक्सप्रेस

रिलीज़ डेट - 9 अगस्त 2013
स्टारकास्ट - शाहरूख खान, दीपिका पादुकोण
डायरेक्टर - रोहित शेट्टी
कमाई - 395 करोड़ वर्ल्डवाइड
नतीजा - ब्लॉकबस्टर

वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा

रिलीज़ डेट - 15 अगस्त 2013
स्टारकास्ट - अक्षय कुमार, सोनाक्षी सिन्हा, इमरान खान
डायरेक्टर - मिलन लूथरिया
कमाई - 62 करोड़
स्टेटस - सेमी हिट

एक था टाइगर

रिलीज़ डेट - 15 अगस्त 2012
स्टारकास्ट - सलमान खान, कैटरीना कैफ
डायरेक्टर - कबीर खान
कमाई - 200 करोड़
स्टेटस - ब्लॉकबस्टर

आरक्षण

रिलीज़ डेट - 12 अगस्त 2012
स्टारकास्ट - अमिताभ बच्चन, सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण
डायरेक्टर - प्रकाश झा
कमाई - 43 करोड़
स्टेटस - एवरेज

पीपली लाइव

रिलीज़ डेट - 13 अगस्त 2010
स्टारकास्ट - रघुवीर यादव, ओमकार दास मानिकपुरी, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी
डायरेक्टर - अनुषा रिज़वी, महमूद फारूकी
कमाई - 30 करोड़
स्टेटस - सुपरहिट

कमीने

रिलीज़ डेट - 14 अगस्त 2009
स्टारकास्ट - शाहिद कपूर, प्रियंका चोपड़ा
डायरेक्टर - विशाल भारद्वाज
कमाई - 44 करोड़
स्टेटस - सेमी हिट

बचना ऐ हसीनों

रिलीज़ डेट - 15 अगस्त 2008
स्टारकास्ट - रणबीर कपूर, मिनिषा लांबा, दीपिका पादुकोण, बिपाशा बसु
डायरेक्टर - सिद्धार्थ आनंद
कमाई - 33 करोड़
स्टेटस - हिट

चक दे इंडिया

रिलीज़ डेट - 10 अगस्त 2007
स्टारकास्ट - शाहरूख खान, 13 लड़कियों की हॉकी टीम
डायरेक्टर - शिमित अमीन
कमाई - 68 करोड़
स्टेटस - सुपरहिट

कभी अलविदा ना कहना

रिलीज़ डेट - 11 अगस्त 2006
स्टारकास्ट - शाहरूख खान, रानी मुखर्जी, प्रीती ज़िंटा, अभिषेक बच्चन
डायरेक्टर - करण जौहर
कमाई - 45 करोड़
स्टेटस - एवरेज

मंगल पांडे - द राइज़िंग

रिलीज़ डेट - 12 अगस्त 2005
स्टारकास्ट - आमिर खान, रानी मुखर्जी, अमीषा पटेल
डायरेक्टर - केतन मेहता
कमाई - 30 करोड़
स्टेटस - फ्लॉप

क्यों हो गया ना

रिलीज़ डेट - 11 अगस्त 2004
स्टारकास्ट - ऐश्वर्या राय, विवेक ओबेरॉय
डायरेक्टर - समीर कुलकर्णी
कमाई - 9 करोड़
स्टेटस - फ्लॉप

दिल चाहता है

रिलीज़ डेट - 10 अगस्त 2001
स्टारकास्ट - आमिर खान, सैफ अली खान, अक्षय खन्ना
डायरेक्टर - फरहान अख्तर
कमाई - 27 करोड़
स्टेटस - हिट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X