Sky Force: अक्षय कुमार की नई फिल्म का ऐलान, गांधी जयंती 2024 को सामने आएगी ये अनकही सच्ची कहानी, देंखे टीजर

Sky Force Teaser: सुपरस्टार अक्षय कुमार ने गांधी- शास्त्री जयंती के मौके पर अपनी नई फिल्म की घोषणा की है, जिसका नाम है स्काई फोर्स। जियो स्टूडियोज और मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले ये फिल्म एक अनकही सच्ची कहानी है, जो पाकिस्तान के खिलाफ भारत के सबसे पहले और सबसे घातक हवाई हमले को दिखाती है।
फिल्म इस मिशन में शामिल भारतीय वायु सेना के अफसरों की बहादुरी, इमोशंस और देशभक्ति को दर्शाती है। फिल्म की टीजर काफी दिलचस्प है, हालांकि टीजर में अक्षय कुमार की झलक नहीं दिखाई गई है।
2024 गांधी जयंती पर आएगी अक्षय कुमार की फिल्म
स्काई फोर्स के साथ वीर पहाड़िया डेब्यू करने वाले हैं। फिल्म में वो एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते दिखेंगे। फिल्म का निर्देशन किया है संदीप केलवानी और अभिषेक कपूर ने। जबकि इसके निर्माता हैं दिनेश विजन, अमर कौशिक और ज्योति देशपांडे। फिल्म 2 अक्टूबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
बता दें, ये एक बिग बजट हवाई एक्शन थ्रिलर बताई जा रही है। अक्षय कुमार ने फिल्म का टीजर शेयर करते हुए लिखा-आज गांधी-शास्त्री जयंती के दिन सारा देश कह रहा है - "जय युवा, जय किसान, जय विज्ञान, जय अनुसंधान। #स्काईफोर्स की अविश्वसनीय कहानी की घोषणा करने के लिए आज से बेहतर कोई दिन नहीं है। भारत की पहली और सबसे घातक हवाई हमले की हमारी अनकही कहानी। कृपया इसे प्यार दें। जय हिंद, जय भारत.. जियो स्टूडियोज और दिनेश विजान द्वारा प्रस्तुत, स्काई फोर्स 2 अक्टूबर, 2024 को सिनेमाघरों में उड़ान भरेगी। ✈️"


Click it and Unblock the Notifications











