..................... अक्षय कुमार ने अनाउंस किया भूमि पेडनेकर की फिल्म दुर्गामती | Akshay Kumar announces Bhumi Pednekar's Durgamati with new poster - Hindi Filmibeat

अक्षय कुमार ने अनाउंस किया भूमि पेडनेकर की फिल्म- 'दुर्गावती' का नाम बदलकर हुआ 'दुर्गामती'

भूमि पेडनेकर की फिल्म दुर्गावती का नाम बदलकर अब दुर्गामती कर दिया गया है। निर्माता अक्षय कुमार ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर कर इसकी जानकारी दी है। फिल्म 11 दिसंबर 2020 को अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म में भूमि पेडनेकर के साथ अरशद वारसी, माही गिल, जीशु सेनगुप्ता भी मुख्य किरदारों में दिखेंगे।

ये फिल्म प्राइम वीडियो पर एक्सक्लूसिव रूप से प्रीमियर होंगी और विश्व के 200 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में उपलब्ध होंगी। अशोक द्वारा निर्देशित भूमि पेडनेकर की दुर्गामती एक रोमांचक और भयानक यात्रा है, जिसमें एक बेगुनाह सरकारी अधिकारी की कहानी दिखाई गई है, जो ताकतवर लोगों के एक बड़े षड्यंत्र का शिकार हो जाती है। इस फिल्म को प्रस्तुत कर रहे हैं टी-सीरीज और केप ऑफ गुड फिल्म्स और यह एबंडैंशिया एंटरटेनमेन्ट का प्रोडक्शन है।

Durgamati

साउथ फिल्मों की एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी की फिल्म 'भागमती' साउथ में सुपरहिट साबित हुई थी। अनुष्का ने धमाकेदार परफॉर्मेंस से फैंस को खुश कर दिया था। अब 'दुर्गामती' इसी फिल्म का हिंदी रीमेक है।

'लक्ष्मी' के शीर्षक को लेकर मचे बवाल के बाद मेकर्स अब काफी सावधानी बरत रहे हैं। हाल फिलहाल में कई फिल्मों के टाइटल को लेकर विवाद किया गया था। इसीलिए, दुर्गामती की रिलीज़ से पहले एहतियातन इसका टाइटल बदल दिया गया है। पहले फ़िल्म का शीर्षक 'दुर्गावती' था, जिसे अब 'दुर्गामती- द मिथ' कर दिया गया। द मिथ भी जोड़ दिया गया है, जिससे किसी तरह की कोई ग़लतफ़हमी ना रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X