Breaking: अक्षय कुमार ने पोस्टर के साथ अनाउंस की अगली फिल्म, रिलीज़ डेट भी तय
अक्षय कुमार लगातार काम कर रहे हैं और अपने बॉक्स ऑफिस आंकड़े बढ़ा रहे हैं अब उन्होंने 2021 की बुकिंग भी अभी से ही शुरू कर दी है। अक्षय कुमार ने आज सोते हुए रविवार में सबको जगा दिया अपनी अगली फिल्म के अनाउंसमेंट के साथ।
अक्षय कुमार की अगली फिल्म का नाम है बेल बॉटम और ये 22 जनवरी 2021 को रिलीज़ हो रही है। यानि कि 2021 का पहला त्योहार और 26 जनवरी वीकेंड अक्षय कुमार ने अपने नाम कर लिया है।

अक्षय कुमार की ये फिल्म प्रोड्यूस करेंगे वाशु भगनानी और जैकी भगनानी। फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं रंजीत तिवारी। ये एक कन्नड़ फिल्म बेल बॉटम का रीमेक है जिसके रीमेक राइट्स निखिल आडवाणी ने हाल ही में खरीदे हैं।
अब ज़ाहिर सी बात है कि अक्षय कुमार 26 जनवरी वीकेंड पर आएंगे और बिना देशभक्ति के आ जाएं, ऐसा नामुमकिन है। वैसे भी 26 जनवरी वीकेंड हमेशा ही फिल्मों के लिए शानदार रहा है। एक नज़र ़डालिए 26 जनवरी को स्कोर पर -


Click it and Unblock the Notifications











