अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'कठपुतली' के रिलीज डेट की घोषणा, फर्स्ट लुक टीजर आया सामने

अक्षय कुमार की रक्षाबंधन अभी थियेटरों में चल ही रही है, इधर उन्होंने अपनी अगली फिल्म के रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। लेकिन अभिनेता की अगली फिल्म सिनेमाघर में नहीं, बल्कि ओटीटी पर आने वाली है। अक्षय कुमार की अगली फिल्म है- 'कठपुतली', जो 2 सितंबर को डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। फिल्म से अक्षय का फर्स्ट लुक टीजर रिलीज किया गया है। जबकि कल यानि की 20 अगस्त को ट्रेलर सामने आएगा।

फिल्म का टीजर शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने ट्विट में लिखा- "ये खेल पॉवर का नहीं, माइंड का है.. और इस माइंड गेम में आप और मैं सब कठपुतली हैं.. फिल्म 2 सितंबर को डिज्नी+हॉटस्टार पर आ रही है।"

cuttputlli-akshay-kumar-s-first-look-teaser-released-trailer-to-come-on-20th-august

फिल्म में अक्षय कुमार के साथ रकुल प्रीत सिंह दिखेंगी। बता दें, यह सुपरहिट तमिल फिल्म 'रत्सासन' की हिंदी रीमेक है। जिसमें अक्षय एक पुलिस अफसर के रोल में दिखेंगे। ये हिंदी रीमेक एक साइको किलर की कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो युवा लड़कियों को अपना शिकार बनाता है और बार-बार पुलिस की गिरफ्त से बच निकलता है।

मसूरी में हुई थी शूटिंग

मसूरी में हुई थी शूटिंग

इस साल की शुरुआत में अक्षय और रकुल मसूरी में कटपुतली की शूटिंग कर रहे थे। उस वक्त हिल स्टेशन पर समय बिताते हुए कलाकारों की तस्वीरें वायरल हुई थीं। अक्षय और रकुल को प्रशंसकों ने शहर में पुलिस की वर्दी में शूटिंग करते हुए देखा। इस फिल्म का निर्देशन रंजीत एम तिवारी ने किया है, जिन्होंने अक्षय की बेल बॉटम का भी निर्देशन किया था।

क्राइम- थ्रिलर फिल्म

क्राइम- थ्रिलर फिल्म

रिपोर्ट्स की मानें तो इस क्राइम- थ्रिलर फिल्म टाइटल पहले 'मिशन सिंड्रेला' दिया गया था, लेकिन अब इसे बदलकर 'कठपुतली' कर दिया गया है।रिपोर्ट के मुताबिक, "ये एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसमें अक्षय एक बाल तस्करी रैकेट का पता लगाते हैं, जिसका नाम है 'सिंड्रेला'.."

रत्सासन की रीमेक

रत्सासन की रीमेक

रत्सासन की बात करें तो यह एक साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर फिल्म है। राम कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विष्णु विशाल और अमाला पॉल ने मुख्य किरदार निभाया था। 2018 में रिलीज इस फिल्म का तेलुगु रीमेक भी बनाया गया था।

तुरंत साइन की फिल्म

तुरंत साइन की फिल्म

बताया गया है कि, अक्षय को फिल्म की स्क्रिप्ट इतनी पसंद आई कि उन्होंने तुरंत ही फिल्म के लिए हामी भर दी। जैकी भगनानी के साथ ये अक्षय कुमार की तीसरी फिल्म है।

गौरतलब है कि जब अक्षय कुमार, इंग्लैंड में मिशन सिंड्रेला की शूटिंग कर रहे थे उस दौरान उनकी मां का देहांत हो गया। अक्षय कुमार, भारत वापस लौट आए लेकिन फिल्म की शूटिंग चालू रही। फिल्म की शूटिंग पिछले साल 25 अगस्त से इंग्लैंड में शुरू हुई थी। फिल्म को इंग्लैंड में शूटिंग करने का मुख्य कारण ये था कि भारत में तब भी कोरोना के बाद पाबंदियां थीं जिनके कारण हर जगह शूटिंग का समय फिक्स हो चुका था। इसलिए इंग्लैंड में शिमला का सेट बनाया गया था।

आने वाली फिल्में

आने वाली फिल्में

इस साल रिलीज हुई अक्षय कुमार की तीन फिल्में भले बॉक्स ऑफिस फ्लॉप रही हैं। लेकिन अक्षय कुमार की आने वाली फिल्मों की लिस्ट भी काफी लंबी है। आने वाली फिल्मों में शामिल है- राम सेतु, सेल्फी, ओह मॉय गॉड 2, सोरारई पोटरु हिंदी रीमेक, गोरखा, बड़े मियां छोटे मियां.. और वेब सीरीज 'दि एंड'..

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X