..................... अक्षय कुमार ने अपनी नई फिल्म की घोषणा की है, नाम है गुड न्यूज़ | Akshay Kumar announced his next film titled 'Good News' - Hindi Filmibeat

First LOOK: अक्षय कुमार की नई फिल्म- धमाकेदार स्टारकास्ट- रिलीज डेट के साथ फाइनल

अक्षय कुमार ने अपनी नई फिल्म की घोषणा कर दी है, जिसका नाम है गुड न्यूज़। फिल्म में अक्षय के साथ करीना कपूर खान, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी मुख्य किरदारों में होंगे। फिल्म 19 जुलाई 2019 में रिलीज होगी। फिल्म के निर्देशक होंगे राज मेहता। ये उनकी डेब्यू फिल्म होगी। जबकि प्रोडक्शन का जिम्मा संभाला है करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन ने।

अजय देवगन की अगली फिल्म 'तानाजी' - बिग बजट फिल्म की तैयारी शुरु

फिल्म में करीना- अक्षय फिल्म में ऐसे कपल हैं, जो शादीशुदा हैं, लेकिन उनकी कोई संतान नहीं है। यह फिल्म दो कपल की कहानी है और सरोगेसी के इर्द गिर्द बुनी गई है। फिल्म एक कॉमेडी- ड्रामा है। इस फिल्म के साथ अक्षय- करीना लंबे समय के बाद साथ आ रहे हैं।

 Akshay Kumar

फिल्म शादीशुदा कपल्स की दिक्कतों पर फोकस करेगी, उम्र के दो अलग पड़ाव पर पहुंच चुके दो कपल्स के साथ। कोई शक नहीं कि फिल्म की कास्टिंग जबरदस्त है। यदि फिल्म का कंटेंट दमदार साबित हुआ तो.. फिल्म सारे रिकॉर्ड्स तोड़ने वाली है।

बहरहाल, यहां जानें और किन किन फिल्मों से जुड़े हैं अक्षय कुमार-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X