2.0 Trailer: अक्षय कुमार का सबसे बड़ा ऐलान, अगले महीने होगा तगड़ा Dhamaka, तारीख लिख लीजिए
इन दिनों बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को लेकर चर्चाएं हैं, इसी बीच अक्षय कुमार की सबसे बड़ी फिल्म 2.0 जबरदस्त सुर्खियों में आ गई है। दरअसल, हाल ही में उन्होंने इस फिल्म से जुड़ा एक बड़ा ऐलान किया है। फिल्म से जुड़ी कई बातें तो आए दिन सामने आती रहती हैं लेकिन आज अक्षय कुमार ने इस फिल्म के ट्रेलर रलीज की डेट का ऐलान किया है। रिलीज डेट की जानकारी अक्षय ने अपने सोशल एकाउंट पर दी थी। फिल्म 29 नवंबर को रिलीज हो रही है। वहीं इस फिल्म का ट्रेलर भी इसी महीने में रलीज किया जाएगा।
[कश्मीर और आतंकवाद की भयावह कहानी, देखने वाले हिल गए, 18 साल हुआ कुछ ऐसा]
अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि 2.0 को ट्रेलर 3 नवंबर को रिलीज किया जाएगा। इस ऐलान के साथ उन्होंने बताया कि इस ट्रेलर में फिफ्थ फ़ोर्स का भी राज़ खुलेगा। वहीं अब क फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कंफ्यूजन भी चल रही थी, ये कंफ्यूजन भी अक्षय ने मिटा दी। यानी की 2.0 पहले जारी की गई डेट 29 नवंबर को ही रिलीज हो रही है। बता दें कि फिल्म का पहला टीजर 13 सितंबर को आया था। जिसके बाद टीजर में अक्षय कुमार की कम एपीयरेंस पर फैंस काफी निराश हुए थे। फैंस की ये शिकायत ट्रेलर में दूर कर दी जाएगी।

2.0 का असली बजट 400 करोड़ के आस-पास जाकर बैठा है, वो भी VFX के मंहगे खर्चे मिला कर। बता दें कि फिल्म का बजट इतना तगड़ा इसलिए है क्योंकि इसे 3D फॉर्मेट में शूट किया गया है। बताया जा रहा है कि फिल्म में ऐसे कई सीन्स देखने को मिलेंगे जो ऑडिएंस के होश उड़ा देंगे। इस फिल्म का टीजर रिलीज के बाद इस फिल्म को जबरदस्त क्रेज देखने को मिला। ये फिल्म बॉलीवुड की अब तक की सबसे बड़ी साबित होने वाली है। तो चलिए इसी बात पर आगे जानें फिल्म से जुड़ी कुम बेहद दिलचस्प बातें-


Click it and Unblock the Notifications











