..................... Akshay Kumar announce with style that Bell Bottom Advance booking opens now! स्वैग और स्टाइल के साथ शुरु हुई बेल बॉटम की एडवांस बुकिंग! - Hindi Filmibeat

स्वैग और स्टाइल के साथ शुरु हुई बेल बॉटम की एडवांस बुकिंग, अक्षय कुमार ने पोस्ट किया धांसू वीडियो!

सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म बेल बॉटम 19 अगस्त को रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है और इस समय एक बड़ी खबर फिल्म से आ रही है। दरअसल पूरे स्वैग और स्टाइल के साथ अक्षय कुमार ने इस फिल्म की एडवांस बुकिंग करने का ऐलान किया है। जी हां अब आप बेल बॉटम के लिए एडवांस बुकिंग करवा सकते हैं और नजदीकी सिनेमाघरों में ये फिल्म एंजॉय कर सकते हैं। दरअसल स्टाइल में इसका ऐलान इसलिए हुआ क्योंकि अक्षय कुमार ने एक वीडियो साझा किया है।

इस वीडियो में एक जहाज काफी तेजी से उड़ता हुआ जमीन की तरफ आता है और जैसे ही वो अक्षय कुमार से टकराने वाला होता है वो उसको अपने हाथों से रोक लेते हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद काफी चर्चा हो रही है।

bell bottom, akshay kumar, बेल बॉटम, अक्षय कुमार

अक्षय कुमार ने कैप्शन में लिखा है कि... 'इस गुरुवार को बेल बॉटम आपके नजदीकी सिनेमाघरों में लैंड हो रही है, अपने टिकट्स अभी से बुक करें।' अक्षय कुमार के फैंस लगातार इस पर कमेंट कर रहे हैं और फिल्म को लेकर इंतजार कर रहे हैं।

बता दें बेल बॉटम फिल्म की कहानी साल 1984 के समय की है जब पावर में इंदिरा गांधी की सरकार थी। उस दौरान हुए प्लेन हाईजैक की कहानी को बेल बॉटम में दिखाया गया है।

इस फिल्म में लारा दत्ता इंदिरा गांधी का किरदार निभा रही हैँ। स्टारकास्ट की बात करें तो इन दोनों के अलावा वाणी कपूर और हुमा कुरैशी फिल्म का हिस्सा हैं। अक्षय कुमार इस फिल्म के लिए काफी ज्यादा उत्सुक हैं और रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X