..................... अक्षय कुमार ने शादी की सालगिरह पर पत्नी ट्विंकल खन्ना के लिए लिखा खास मैसेज | Akshay Kumar’s anniversary message for wife Twinkle Khanna is all romantic - Hindi Filmibeat

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की शादी को हुए 20 साल- अभिनेता ने तस्वीर के साथ लिखा खास मैसेज

By Filmibeat Desk

बॉलीवुड के सबसे चहेते कपल में से एक अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की शादी को आज 20 साल पूरे हो चुके हैं। इस खास मौके पर अभिनेता ने अपनी पत्नी के एक तस्वीर शेयर की है और एक मैसेज पोस्ट किया है। अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना साल 2001 में शादी के बंधन में बंधे थे। इनके दो बच्चें हैं- आरव और नितारा।

इस मौके पर अक्षय कुमार ने लिखा- "हमारे साथ को 20 साल पूरे हो चुके हैं पर तुम्हें देखकर आज भी मेरा दिल धड़कता है। जब भी तुम मेरे पास होती हो मेरे चेहरे से मुस्कान दूर नहीं होती। हैप्पी एनिवर्सरी टीना.."

Akshay Kumar

इस पोस्ट पर ट्विंकल खन्ना ने जवाब देते हुए लिखा- "तुम इस पार्टनरशिप की खूबसूरती और हिम्मत हो.. मुझसे ज्यादा स्मार्ट हो। हमें एक-दूसरे की जरूरत नहीं है, लेकिन हम चाहते हैं हमेशा एक दूसरे के आस-पास हों और शायद ऐसा ही होना चाहिए।"

ट्विंकल ने अक्षय कुमार के साथ भी 1999 में आई फिल्म "इंटरनेशनल खिलाड़ी" और "जुल्मी" में काम किया था। इसी दौरान ट्विंकल और अक्षय की नजदीकियां भी बढ़ी थीं। एक इंटरव्यू के दौरान अक्षय ने कहा था कि ट्विंकल की खूबसूरती से ज्यादा मैं उनकी अच्छाइयों को देखकर उनकी तरफ आकर्षित हुआ था।

'कॉफी विद करण' में ट्विंकल और अक्षय एक साथ आए थे। जहां अक्षय ने खुलासा किया था कि ट्विंकल 'मेला' फिल्म को लेकर काफी उत्साहित थीं। ट्विंकल को विश्वास था कि यह फिल्म जरूर चलेगी। उन्होंने मुझसे कहा था कि 'अगर यह फिल्म नहीं चलेगी तो वह उनसे शादी कर लेंगी।' मेला फिल्म नहीं चली और हम दोनों ने शादी कर ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X