कोरोना मास्क ना लगाने पर पैपराजी पर भड़का अक्षय कुमार का गुस्सा- पहले मास्क लगा VIDEO
कोरोना वायरस अनलॅाक के दौरान कई स्टार्स ऐसे हैं जो घर से बाहर निकलकर फिल्म और शूटिंग से जुड़ा हुआ काम कर रहे हैं। 3 महीने बाद सिनेमा में काम शुरू हुआ है। ऐसे में साल में चार फिल्में करने वाले अक्षय कुमार भी काम पर धीरे-धीरे लौट रहे हैं। हाल ही में अक्षय कुमार को मास्क के साथ देखा गया।
जैसा कि कोरोना काल में मास्क लगाने की कड़ी हिदायत सरकार द्वारा सभी को दी गई है। ऐसे में लापरवाही करना कोरोना को बुलाना हो सकता है। रही बात अक्षय की तो एक फोटोग्राफर को बिना मास्क के देखकर अक्षय कुमार भड़क गए। इस वीडियो में आप देखेंगे कि पैपराजी के सामने फोटो के लिए आने पर अक्षय की नजर पड़ती है कि एक फोटोग्राफर ने मास्क नहीं पहना है।

फोटो के लिए उसने अपने चेहरे पर से मास्क हटा दिया।ये देखकर अक्षय कुमार तेजी से चिल्लाते हुए कहते हैं कि नाक पर लगा मास्क। आपको बता दें कि वीडियो कुछ दिन पहले का है। अक्षय कुमार मुंबई के एक स्टूडियो के बाहर नजर आए थे।
इस वीडियो को वूम्पला के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। अक्षय व्हाइट टी शर्ट और ग्रे पैंट्स में नजर आ रहे हैं। चलिए फिर बिना किसी इंतजार के आपको ये वीडियो दिखाते हैं जो कि इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से देखा जा रहा है। नीचे देखिए वीडियो। और हां, घर पर रहिए सुरक्षित। मास्क लगाना जरा भी ना भूलिए। देखिए VIDEO
View this post on InstagramA post shared by Voompla (@voompla) on


Click it and Unblock the Notifications