करीना कपूर खान के सवाल पर क्यों भड़क गए अक्षय कुमार, रिपोर्टर को दे दी नसीहत

फिल्म एक्टर अक्षय कुमार इस समय कई फिल्मों को लेकर चर्चा में चल रहे है और हाल ही में कुछ ऐसा हुआ कि अक्षय कुमार के गुस्से का सामना मीडियाकर्मियों को करना पड़ा। बता दें कि ये वीडियो में आपको दिखेगा कि किस तरह से अक्षय कुमार मीडियाकर्मी पर चिढ़ गए और उनको नसीहत दे डाल।

बता दें कि अक्षय कुमार एंटी टोबैको प्रोडक्ट के लॉंच इवेंट पर पहुंचे थे और काफी ज्यादा मस्ती के मूड में लग रहे थे। उन्होने आते ही एक मीडियाकर्मी से मजाक भी किया। इसके बाद करीना कपूर को लेकर एक सवाल पर अक्षय नाराज हो गए और कहा कि आप किसी दूसरे प्रेस कॉफ्रेंस में आ जाना ये सही समय नही है।

akshay kumar, kareena kapoor khan, अक्षय कुमार, करीना कपूर खान

आप एक समझदार इंसान लग रहे है उसके बाद भी आप ऐसे सवाल पूछ रहे है। दरअसल रिपोर्टर ने सवाल पूछा था कि आप कई सालों के बाद करीना कपूर के साथ फिल्म करने जा रहे है आपको कैसा लग रहा है..क्या आप एक्साइटेड है।

बस इतना पूछना था कि अक्की बुरी तरह से चिढ़ गए और रिपोर्टर को स्पीच दे डाली। उसके पहले भी एक रिपोर्टर ने पूछा कि वो 8 बजे सो जाते है और इस समय 8.36 मिनट हो गए अभी तक आप सोए नहीं..इस पर भी अक्षय ने कहा कि आप हमे जाने दोगे तो ना हम सोएंगे।

हालांकि ये पहली बार नहीं है जब इस तरह का वाक्या सामने आया है। इस समय अक्षय कुमार कई फिल्में कर रहे है। उनकी फिल्म पैडमैन काफी बड़ी हिट साबित हुई थी।

फिल्म केसरी के अलावा भी अक्षय कुमार फिल्म हाउसफुल 4 को लेकर चर्चा में है। चर्चा है कि इस फिल्म मे अक्षय कुमार के साथ संजय दत्त भी नजर आने वाले है।

अक्षय कुमार और संजय दत्त को इससे पहले हमने फिल्म ब्लू में साथ देखा है। कोई शक नहीं कि हाउसफुल 4 का कास्ट काफी विशाल हो चुका है। एक्ट्रेसस की बात करें तो फिल्म में कृति सैनन, पूजा हेगड़े और कृति खरबंदा फाइनल हो चुकी हैं।

वहीं, जैकलीन फर्नाडीज का नाम अभी भी अफवाहों में है। फिल्म में बतौर सर्पोटिंग कास्ट बोमन ईरानी, जॉनी लीवर और चंकी पांडे भी फाइनल हो चुके हैं।

फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जिसमें अक्षय कुमार ने क्या कह दिया..इस वीडियो को बॉलीवुड वायरल डॉट कॉम ने पोस्ट किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X