..................... Akshay Kumar and Vaani Kapoor romance in Bell bottom first song Marjaawaan release! बेल बॉटम से रिलीज हुआ पहला गाना 'मरजांवा'! - Hindi Filmibeat

Marjaawaan Song- बेल बॉटम से रिलीज हुआ पहला गाना 'मरजांवा', अक्षय कुमार और वाणी कपूर का रोमांस!

सुपरस्टार अक्षय कुमार काफी समय के बाद एक धमाकेदार वापसी करने वाले हैं और हम बात कर रहे हैं बेल बॉटम की। इस फिल्म से आज इसका पहला गाना मरजांवा रिलीज हुआ है। इस गाने में अक्षय कुमार और अभिनेत्री वाणी कपूर नजर आ रहे हैं और रोमांटिक अंदाज में उनका ये गाना सामने आया है। अक्षय कुमार और वाणी कपूर साथ में काफी अच्छे लग रहे हैं। इस गाने को अनीस कौर और गुरनजर ने गाया है।

गाना ज्यादातर पंजाबी में है लेकिन इसके बोल आपके दिल को छूने वाले हैं। बेल बॉटम को लेकर काफी समय इंतजार था। अक्षय कुमार की इस फिल्म का ट्रेलर कुछ दिन पहले ही रिलीज हुआ है।

bell bottom, song, akshay kumar, vaani kapoor, बेल बॉटम, गाना, अक्षय कुमार, वाणी कपूर

Recommended Video

Bell Bottom trailer launch: Akshay Kumar ने टीम संग ऐसे किया ट्रेलर लॉन्च ; Watch video | FilmiBeat

ट्रेलर से ही पता चला कि एक दमदार कहानी के साथ अक्षय कुमार सामने आने वाले हैं। ये फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है। फिलहाल गाना रिलीज होते ही काफी तेजी से वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया पर फैंस लगातार इसको शेयर कर रहे हैं।

बेल बॉटम लॉकडाउन के बाद सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली पहली बड़ी फिल्म होगी। फिल्म को लेकर फैंस भी काफी उत्साहित हैं। रंजीत तिवारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक स्पाई- थ्रिलर है।

अक्षय कुमार के साथ फिल्म में वाणी कपूर, हुमा कुरैशी, लारा दत्ता और आदिल हुसैन दिखने वाले हैं। अक्षय कुमार काफी बड़ा धमाका करने वाले हैं। लारा दत्ता को लेकर लोग काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं क्योंकि इस फिल्म में वो इंदिरा गांधी का किरदार निभाती नजर आने वाली हैँ। फिलहाल आप देखिए ये शानदार गाना...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X