20 साल के हुए अक्षय कुमार-ट्विंकल खन्ना के लाडले आरव, मम्मी ने खास तस्वीर शेयर कर लुटाया प्यार

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के बेटे आरव आज 20 साल के हो गए हैं। इस मौके पर ट्विंकल खन्ना ने अपने बेटे आरव को खास अंदाज में विश किया है। उन्होंने आरव की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो कई बैलून के साथ नजर आ रहे हैं। आरव इस तस्वीर में मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं।

Akshay Kumar and twinkle khanna son aarav kumar turns 20 today, twinkle khanna wishes hum with special note

ट्विंकल खन्ना ने अपने बेटे आरव को जन्मदिन विश करते हुए लिखा है- और वह 20 साल का हो गया! उसे उठाना काफी कठिन है, लेकिन अंतिम में छोड़ देना भी कठिन है। समस्या ये है कि हम उनके अस्तित्व के हर एक ब्लॉक को बखूबी बनाते हैं और इसे एक रूप में संजोते हैं, जब वो छोटे होते हैं तो हम फिट दिखते हैं। हम साल-दर-साल ऐसा करते हैं और हमें इसकी इतनी आदत हो जाती है। लेकिन, हम भूल जाते हैं कि वो ब्लॉक आखिरकार उनके ही हैं। पीछे हटना मुश्किल है लेकिन मुझे इस बात पर गर्व है कि यह लड़का क्या कर रहा है उस ब्लॉक के साथ।'

ट्विंकल खन्ना का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कई सेलेब्स ने भी ट्विंकल खन्ना की इस पोस्ट कॉमेंट किया है। नीलम कोठारी, बॉबी देओल, ताहिरा कश्यप, अनीता हसनंदानी, फराह खान, नम्रता शिरोडकर समेत कई सेलेब्स ने आरव को जन्मदिन की बधाई दी है। वहीं, आरव की बात करें तो वो लाइमलाइट से दूर रहते हैं।

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने 2001 में शादी रचाई थी। दोनों स्टार्स, बेटे आरव और बेटी नितारा के पैरेंट्स हैं। ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार हमेशा अपने बच्चों को लाइमलाइट से दूर रखते हैं। सोशल मीडिया पर भी वो उनकी तस्वीरें अधिक नहीं शेयर करते हैं। आरव फिलहाल लंदन में अपनी पढ़ाई पूरी कर रहे हैं वहीं, नितारा अभी महज 10 साल की हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X