'बड़े मियां छोटे मियां' रीमेक में नजर आएंगे अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ? कल होगा बड़ा ऐलान!
काफी समय से खबरें आ रहीं हैं कि सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और गोविंदा की शानदार फिल्म बड़े मियां छोटे मियां का रीमेक आने वाला है। इसको लेकर खबरें आईं थीं कि अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ लीड रोल में नजर आने वाले हैं। हालांकि इसका आधिकारिक ऐलान अभी नहीं हुआ है लेकिन पूजा एंटरटेनमेंट ने एक ऐसा पोस्ट सोशस मीडिया पर किया है जिसके बाद ये क्लियर हैं कि इसका रीमेक आने वाला है।
पोस्ट में ये भी बताया गया है कि आधिकारिक ऐलान कल यानि 6 फरवरी को हो जाएगा। गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन और गोविंदा इस फिल्म में साथ नजर आए थे और उनको फैंस ने काफी प्यार दिया था।

इस बार अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ एक साथ नजर आने वाले हैं। बता दें कि ये पहली बार होगा टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार किसी फिल्म में एक साथ नजर आने वाले हैं।

टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार
बता दें कि ये पहली बार होगा टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार किसी फिल्म में एक साथ नजर आने वाले हैं। पूजा एंटरटेनमेंट ने एक वीडियो साझा किया है जिसमें पुरानी और नई फिल्मों की झलक बारी बारी से दिखाई जा रही है। इसी में बड़े मियां और छोटे मियां का जिक्र है।

इस पोस्ट में लिखा गया है
इस पोस्ट में लिखा गया है कि.. ''यह यात्रा आपके बिना संभव नहीं होगी! कल, आज और कल के लिए धन्यवाद! कल दोपहर 12:30 बजे, रविवार की हमारी बड़ी घोषणा के लिए बने रहें।'' इससे इतना तय है कि कल बड़ा ऐलान होने वाला है।

1998 में रिलीज़ हुई थी
बड़े मियां छोटे मियां फिल्म 1998 में रिलीज़ हुई थी और डेविड धवन द्वारा निर्देशित की गई थी जिसमें अमिताभ बच्चन और गोविंदा मुख्य भूमिका में थे। कथित तौर पर, पुरानी फिल्म का नया संस्करण अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित किया जाएगा।

बेसब्री से इंतजार
इस फिल्म के आधिकारिक ऐलान का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके पहले भी कई शानदार फिल्मों का रीमेक हुआ है लेकिन काफी कम ही सफल हो पाईं हैं। ज्यादातर फिल्मों को बुरा भला ही सुनना पड़ा है।

वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट पर अक्षय कुमार पृथ्वीराज, गोरखा, रामसेतु और बच्चन पांडे जैसी फिल्मों को लेकर बिजी हैं और टाइगर श्रॉफ भी काफी जल्दी अपने कई प्रोजेक्ट्स के साथ धमाका करने आ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications