Tunnel Rescue- अक्षय कुमार समेत इन सितारों ने उत्तरकाशी टनल रेस्क्यू पर जताई खुशी, सभी 41 मजदूर..

Bollywood Stars On Uttarkashi Tunnel Rescue- उत्तरकाशी सुरंग के अंदर फंसे 42 मजदूरों को लेकर बीते 17 से चर्चा थी और लगातार उनको सुरक्षित बाहर निकालने की कवायद चल रही थी। बीते दिन जो खबर आई उसने सभी के दिलों को खुश कर दिया है।
मंगलवार को बचाव दल ने उत्तरकाशी की सिल्क्यारा सुरंग में फंसे सभी 41 मजदूरों को सकुशल बाहर निकालकर कमाल कर दिया है। ये लोग करीब 17 दिन तक उस सुरंग के अंदर फंसे रहे थे। मंगलवार की सुबह मलबे के माध्यम से पाइप बिछाने का काम पूरा कर लिया।
रैट-होल खदान में काम करने वाले खनिकों को उनके ड्रिलिंग उपकरणों के साथ उत्तरकाशी में सिल्क्यारा सुरंग से बाहर निकलते देखा गया। जैसे ही ये खबर सामने आई की सभी को निकाल लिया गया है तो आम लोगों के साथ साथ बॉलीवुड के सितारों का भी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा।
अक्षय कुमार से लेकर अभिषेक बच्चन तक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए खुशी जाहिर की है। इस लिस्ट में कई और सितारे भी शामिल हैं। देखते हैं उनके पोस्ट..
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार ने एक्स पर लिखा, ''फंसे हुए 41 लोगों को बचाए जाने के बारे में जानकर मैं पूरी तरह से खुशी और राहत से अभिभूत हूं। बचाव दल के प्रत्येक सदस्य को बड़ा सलाम। कमाल कर दिया. यह एक नया भारत है और हम सभी बहुत गर्व महसूस करते हैं। जय हिन्द।''
अभिषेक बच्चन
''उत्तरकाशी सिल्क्यारा सुरंग में फंसे हमारे 41 श्रमिकों को बचाने के लिए अथक प्रयास करने वाले सभी बचाव कर्मियों और सभी एजेंसियों को बहुत-बहुत आभार और उससे भी बड़ा सलाम। जय हिन्द!''
जैकी श्रॉफ
''उत्तरकाशी में सिल्क्यारा सुरंग से सभी 41 श्रमिकों को बचाया गया। एनडीआरएफ, बीआरओ, भारतीय सेना, भारतीय वायु सेना, एनएचआईडीसीएल, एसजेवीएनएल, टीएचएफसीएल, आरवीएनएल, ओएनजीसी, कोल इंडिया और अन्य सहित बचाव अभियान के लिए दिन-रात काम करने वाली 22 एजेंसियों को धन्यवाद।''
निमरत कौर
''सभी फंसे हुए श्रमिकों को बचाने के अथक प्रयासों के लिए एजेंसियों - एनडीआरएफ, सेना, इंजीनियरों, रैट होल खनिकों द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए बहुत-बहुत बधाई और सलाम। आख़िरकार भगवान की कृपा से इतनी राहत और खुशी मिली शाबाश!!!''
रितेश देशमुख
''वाहवाही !!! हमारी बचाव टीम को सलाम जिन्होंने पिछले 17 दिनों से फंसे श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए दिन-रात अथक परिश्रम किया है। परिवारों और राष्ट्र की प्रार्थनाओं का उत्तर दिया जा रहा है। गणपति बप्पा मोरया।''


Click it and Unblock the Notifications