बैक टू बैक फिल्मों में व्यस्त हैं अक्षय कुमार, रक्षाबंधन खत्म होते ही शुरु होगा राम सेतु का शेड्यूल!
अक्षय कुमार के पास इन दिनों 7 से 8 फिल्में लाइन में हैं, जो 2021- 2022 तक रिलीज होने वाली हैं। लॉकडाउन खुलते ही अभिनेता बैक टू बैक अपनी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हो चुके हैं। 20 जून को अक्षय ने आनंद एल राय की फिल्म रक्षाबंधन की शूटिंग शुरु की है। वहीं, रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर के शेड्यूल में अगली फिल्म 'राम सेतु' है, जिसकी शूटिंग सितंबर से शुरु कर दी जाएगी।
अभिषेक शर्मा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अक्षय के साथ जैकलीन फर्नांडीज और नुसरत भरूचा हैं। फिल्म की शूटिंग रियल लोकेशंस पर होनी है, लिहाजा निर्माता मॉनसून के बाद ही शूटिंग शुरु करेंगे।

कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म के एक शेड्यूल की शूटिंग श्रीलंका में भी किये जाने की प्लानिंग है। लेकिन श्रीलंका में 15 दिनों के क्वारंटीन के प्रक्रिया की वजह से इसे बदला जा सकता है और भारत में सेट बनाकर उसे शूट कर लिया जाएगा।
इससे पहले भी मुंबई में फिल्म का शेड्यूल शुरु किया गया था, लेकिन अक्षय कुमार को कोरोना हो जाने की वजह से शूटिंग रोक दी गई थी। और फिर उसके बाद सरकार की ओर से लॉकडाउन ही लगा दिया गया और फिल्म अटक गई।


Click it and Unblock the Notifications











