अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी की फिल्म 'धड़कन' का एक सीन हो रहा है वायरल- फैंस ने दिये मजेदार रिएक्शन

By Filmibeat Desk

सोशल मीडिया एक ऐसी जगह बन चुकी है, जहां कुछ भी किसी से भी छिपा नहीं रहता है। पुरानी से पुरानी वीडियो और तस्वीरें सामने आती रहती हैं। ऐसे में अक्षय कुमार, शिल्पा शेट्टी और सुनील शेट्टी स्टारर फिल्म धड़कन से एक सीन आजकल सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लेकिन क्यों?

दरअसल, ये सीन फिल्म के इंग्लिश डब किये वर्जन से लिया गया है, जहां सभी किरदार अंग्रेजी में बात करते दिख रहे हैं। फिल्म धड़कन का इंग्लिश वर्जन कुछ ऐसा है कि जिसे सुनकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।

Dhadkan scene viral

यह फिल्म का वो सीन है, जहां शिल्पा शेट्टी शादी के बाद पहली बार अक्षय के साथ घर आती हैं। और सास- ननद मिलकर शिल्पा शेट्टी का गृह प्रवेश कराती हैं। इस सीन का इंग्लिश वर्जन शेयर करते हुए यूजर ने लिखा- "ये धड़कन फिल्म इंग्लिश में डब है.. जिसे सुन कर मैं मर गई.." उन्होंने इसके साथ हंसने वाले और रोने वाले दोनों इमोजी बनाए हैं।

इस पोस्ट पर लोग काफी मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ फिल्म के अंग्रेजी डब वर्जन से अलग अलग सीन शेयर कर रहे हैं। बता दें, साल 2000 में आई अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और शिल्पा शेट्टी स्टारर फिल्म "धड़कन" सुपरहिट रही थी। फिल्म का निर्देशन धर्मेश दर्शन ने किया था। खासकर फिल्म के गाने बहुत लोकप्रिय रहे थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X